Home Health ये हैं थाइरॉयड होने के 9 कारण – डॉ. सुबोध बांझल

ये हैं थाइरॉयड होने के 9 कारण – डॉ. सुबोध बांझल

थाइरॉयड होने के 9 कारण
थाइरॉयड होने के 9 कारण
Ashu Das
थाइरॉयड शरीर में पाया जाने वाला एक प्रमुख एंडोक्राइन ग्लैंड है जो हमारे गले में होता है। पुरुषों के मुकाबले ये बीमारी महिलाओं को अपने शिकंजे में लेती है। अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. सुबोध बांझल का कहना है कि थाइरॉयड से रिलीज होने वाले हार्मोन से ही मानव बॉडी का मेटाबालिज्म रेट कंट्रोल में रहता है। जब बॉडी में इन्हीं हॉर्मोन्स का बैलेंस किसी भी वजह से बिगड़ता है तो बॉडी के फंक्शन गड़बड़ा जाते हैं।
थाइरॉयड के प्रकार
थाइरॉयड मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है एक हायपोथाइरॉयडिज्म और दूसरी हायपरथाइरॉयडिज्म। हायपोथाइरॉयडिज्म में व्यक्ति का वजन अचानक बढ़ने लगता है और हायपरथाइरॉयडिज्म में वजन तेजी से घटने लगता है।
इस तरह अपनी गलतियों को नजरअंदाज किये बिना उन्हें दूर कीजिए और थायरॉयड कर प्रॉब्लम से हमेशा दूर रहने की कोशिश कीजिए।
डॉ. बांझल के अनुसार थाइरॉयड की प्रॉब्लम होने के कई कारण होते हैं। जैसे खान-पान और लाइफस्टाइल के अलावा जेनेटिक फैक्टर्स। इसके अलावा हमारी भी कई गलतियां होती हैं जिन्हें हम अनदेखा करते हैं उनकी वजह से भी थाइरॉयड होने का खतरा बना रहता है।
ये हैं थाइरॉयड होने के 9 कारण
1. ज्यादा स्ट्रेस और टेंशन लेने से बॉडी में कार्टिसोल नाम का हार्मोन बढ़ जाता है। इससे थाइरॉयड होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
2. बॉडी में शुगर कंट्रोल न होने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। इससे थायरॉयड ग्लैंड को नुकसान पहुंचता है और थाइरॉयड हो सकता है।
3. छोटी-छोटी परेशानियों में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां खाने से भी थायरॉयड ग्लैंड को नुकसान पहुंचता है। ऐसा करने थायरॉयड प्रॉब्लम हो सकती है।
4. बॉडी में नमक की मात्रा बढ़ने से  हायपोथाइरॉयडिज्म  होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि ज्यादा नमक खाने से शरीर में आयोडीन की मात्रा बढ़ जाती है। ज्यादा आयोडीन की मात्रा हायपोथाइरॉयडिज्म होने का कारण बनता है।
5. ज्यादा ऑयली और फैटी फूड का ज्यादा सेवन करने से बॉडी में कोलेस्ट्रोल लेवल बहुत बढ़ जाता है। इससे भी थाइरॉयड प्रॉब्लम हो सकती है।
6. ज्यादा डायड सप्लीमेंट्स लेना जैसे – कैल्शियम, आयरन, सोया और प्रोटीन सप्लीमेंट्स ज्यादा लेने से भी बॉडी में थाइरॉयड हार्मोन का बैलेंस बिगड़ता है।
7. प्रदूषित हवा व पानी से भी बॉडी मे थाइरॉयड होने का खतरा रहता है क्योंकि प्रदूषित हवा व पानी में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स होते हैं।
8. कॉफी, चाय व कोड ड्रिंक्स इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन होता है जो थाइरॉयड से होने वाली परेशानियों को बढ़ाता है। इनका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
9. अल्कोहल ज्यादा लेने से शरीर में हानिकारक टाक्सिंस बढ़ जाते हैं। इनसे थाइरॉयड ग्लैंड का फंक्शन बिगड़ जाता है।
Previous articleवीडियो -18 साल की उम्र में मुनिबा की शादी हो गई, 2 साल बाद एक दुर्घटना ने सब बदल दिया
Next articleसर्दियों में रखें इन 5 बातों का ख़ास ख्याल