Home Health ये हैं खाली पेट लहसुन खाने के 8 फायदे

ये हैं खाली पेट लहसुन खाने के 8 फायदे

लहसुन की एक कली हमारे अंदर पैदा होने वाले अनेको रोगों का नाश कर सकती है।

health benefits of eating garlic in hindi
Photo : Gaelle Marcel

लहसुन महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह कार्य करता है। लहसुन की एक कली हमारे अंदर पैदा होने वाले अनेको रोगों का नाश कर सकती है। लहसुन का इस्तेमाल आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढाता है बल्कि आपको सेहतमंद भी बनता है। लहसुन की एक कली खाली पेट खाना आपके लिए अमृत से कम नहीं है। अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते हैं तो लहसुन की कलियों को छिलके के साथ तवे पर भून कर या ओवन में रोस्ट करके आसानी से खा सकते हैं। इससे लहसुन खाने में टेस्टी भी लगता है।

1. लहसुन बवासीर, कब्ज़ और कान दर्द के उपचार में भी सहायक है।

2. लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी इसका इस्तेमाल बहुत लाभकारी है। 

3. यह हृदय से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है तथा लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।

4. पेट से संबंधित समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन प्रभावकारी होता है। खाली पेट लहसुन खाने से आपके पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थों साफ हो जाते हैं।

5. लहसुन भूख भी बढ़ाता है। अगर आपको भूख कम लगती हो तो लहसुन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है जिससे आपकी भूख भी बढ़ा जाती है। तनाव कम करने में मदद करता है।

6. यह ट्यूबरक्लोसिस (तपेदिक), अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ़ आदि रोकथाम तथा उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।

7. इसमें मौजूद एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है।

8. अगर आपको जोड़ों का दर्द रहता है तो आपको इसका खाली पेट सेवन ज़रूर करना चाहिए।

 

Previous articleवुमन सेफ्टी
Next articleअब चोर भी आपकी कार से दूर रहेंगे
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in