ज्यादा चलने, दौड़ भाग करने से एड़ियों में दर्द होना एक आम बात है। थोड़ा बहुत दर्द बर्दाश्त भी किया जा सकता है, लेकिन अगर एड़ियों का दर्द ज्यादा हो जाए तो इसे नजरअंदाज करना मुश्किल नहीं बल्कि नामुमकिन हो जाता है। कई बार एड़ियों के दर्द को भगाने के लिए लेडीज मेडिकल ट्रीटमेंट, दवाइयां, जेल और भी कई चीजें ट्राई करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एड़ियों के दर्द से छुटकारा नहीं मिलता हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दो खास योगासनों (Yoga asanas for Ankle pain) के बारे में, जिन्हें रोजाना सिर्फ 5 मिनट करके आप एड़ियों के दर्द से राहत पा सकती हैं।

@yogaatjunglelore
सर्वांगासन
– सर्वांगासन न सिर्फ एड़ियों के दर्द से राहत दिलाता है, बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। सर्वांगासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
– धीरे-धीरे पैर, कमर और कूल्हों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं।
– अब कमर को सहारा दें और कोहनियों को जमीन से सटा लें।
– सिर्फ 30 सेकेंड इस पोज में रहने के बाद नॉर्मल हो जाएं। इस योगासन को करते वक्त ध्यान रहे कि सिर्फ 2-3 बार ही इसे दोहराएं।

उत्कटासन
– एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए दूसरा योगासन है उत्कटासन। इस आसन को करने से कब्ज, पेट दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
– उत्कटासन का अभ्यास करने के लिए पहले ताड़ासन की अवस्था में खड़े हो जाएं।
– इसके बाद अपने हाथों को जमीन के समांतर आगे की ओर सीधा करें।
– अब धीरे-धीरे अपने घुटनों के सहारे नीचे आएं और कुर्सी का आकार लेकर रुकने की कोशिश करें।
– इस पोजिशन में पीठ को बिल्कुल सीधा रखें और कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।










