थकान भरे लम्हे में अगर एक कप गर्म चाय की प्याली मिल जाए तो क्या बात है ! मगर क्या आप ये जानते हैं की चाय अपने आप में एक सम्पूर्ण औषधि है। कैसे चलिए हम आपको बताते हैं।
1. अगर आप बहुत फुल यानि पेट भरा भरा महसूस कर रही हैं तो जैस्मिन, कैममाइल, पेपरमिंट, मेथी के दाने, डैंडिलायन (सिंहपर्णी) या क्रैन्बेरी टी पियें। पेट में गैस और भारी पन को ठीक होता है।
2. अगर आप उलटी आने जैसा महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में आपको पेपरमिंट, जिंजर या रस्पबेरी टी पीनी चाहिए इससे आपको एक दम से आराम मिलेगा।
3. बॉडी में दर्द या सिर दर्द में ग्रीन टी, रोइबस, रेडबुश या कैममाइल टी पीनी चाहिए।
4. क्या आप अपनी त्वचा के खोई हुई दमक को वापस पाना चाहती हैं तो केलैन्डयुला, कैममाइल, ग्रीन टी, वाइट टी, लिकरिस (मुलैठी) या रूबार्ब टी में से चुनें. ये चाय शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने और त्वचा को नैसर्गिक रूप से साफ़ करने में मदद करती हैं.
5. अगर आप बहुत थकान महसूस कर रहे है तो कैममाइल, पैशन फ्रूट, लेमनग्रास या मिंट टी पीएं।