हर मॉम दिमाग की शक्ति बढाने के लिए अपने बच्चों को बादाम का दूध पीने की ना सिर्फ सिर्फ सलाह देती है बल्कि दूध पिलाने के लिए पीछे पड़ी ही रहती हैं। पर हम बच्चे इतने शैतान होते हैं कि दूध पीने के नाम पर भागने लगते हैं। मुझे अपने दिन याद आते हैं जब मैं दूध पीने के नाम पर कितने सारे बहाने बनाती थी पर मां मुझे वो गंदा का टेस्ट वाला दूध पिला ही देती थी।
उस वक्त मैं इस बात से अंजान थी कि आखिरकार दूध मेरी बॉडी के लिए कितना फायदेमंद है। दूध ना सिर्फ आपकी बॉडी को एनर्जी देता है बल्कि आपको स्लिम रखने में भी मदद करता है। जी हां रोजाना बादाम का दूध पीने से आपकी बॉडी के वजन को संतुलित करने में मदद मिलती है।
तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे बादाम का दूध बनाएं जो हमारे वेट मैनेजमेंट को बरकार रखें।
2 कप बादाम के दूध में 2 केला, 6 स्ट्राबेरी, 6 खजूर और आधा टी स्पून वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर मिक्सर में मिक्स कर लें। सुबह एक्सरसाइड के बाद इस शेक को पीएं।
इस शेक को पीने से आपको भूख का एहसास कम होगा। साथ ही शेक में खजूर और केले के कारण आपको पूरे दिन प्यास ज्यादा लगेगी। जाहिर सी बात है जब आपको प्यास ज्यादा लगेगी तो पानी भी पिया जाएगा जो आपको स्लिम और वेट मैनेज करने में मदद करेगा।