जिंदगी में हम कई तरह की बीमारियों से रोज रूबरू होते है जरा सी थकान या फिर मामूली बुखार होने पर अक्सर हम पैरासीटामोल खा लेते हैं क्योंकि ये दवा आसानी से किसी भी कैमिस्ट के यहाँ मिल जाती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं पेरासीटामोल की थोड़ी सी भी ज्यादा मात्रा या रोज पैरासीटामोल खाने से आपका लिवर और किडनी डैमेज हो सकती है ? ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी एडिनबर्ग द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक आम लोगों के लिवर डैमेज और किडनी डैमेज होने का एक बड़ा कारण पैरासीटामोल की अधिक मात्रा लेना भी है। रिसर्च में सामने आया कि जो लोग ज्यादा मात्रा में पैरासीटामोल खाते हैं उन्हें किडनी और लिवर से सम्बंधित दिक्कत आने की संभावना ज्यादा रहती है।
एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नीलसन का कहना है कि एक निश्चित मात्रा से हालांकि इसका कोई नुकसान नहीं है लेकिन जो लोग पैरासीटामोल ज्यादा या रोज खाते हैं उनके लिए ये दवा घातक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि पैरासीटामोल एक ऐसी मेडिसिन है जो पूरी दुनिया में किसी भी मेडिकल स्टोर पर बहुत की आसानी से मिल जाती है। क्योंकि इस दवा की कीमत भी कम होती है जिसके कारण इसकी पहुंच आसानी से आमआदमी तक है।
आपको बता दें कि ब्रिटेन में हर साल करीब 200 Million पैकेट पैरासीटामोल के बिकते हैं। प्रॉफेसर के मुताबिक लिवर और किडनी से कम से कम 100 से ज्यादा बीमारियां होती हैं।
प्रोफेसर नीलसन ने उन लोगों को सावधान रहने को कहा है जिन लोगों को किडनी या लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है ऐसे मरीजों को पैरासीटामोल लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।