Home Health क्या है पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर?

क्या है पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर?

Pic Credit: ISTOCK

पुरानी कहवात है शरीर पर एक बार घाव लग जाए तो वो भर जाता है, लेकिन कोई घाव अगर मन पर लग जाए तो इसे ठीक करना नामुमकिन है। ऐसी ही एक मानसिक चोट जिसे मेडिकल की भाषा में पीटीएसडी यानी पोस्ट ट्रमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर कहा जाता है। पीटीएसडी के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे, लेकिन सावधानी के नजरिए से इसके बारे में पता होना जरूरी है।

पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) दिमाग से जुड़ी एक समस्या है। इसे एक व्यक्ति ने या तो खुद महसूस किया होता है या देखा होता है। जैसे सड़क दुर्घटना, ऊंचाई से गिरना, खोना, कहीं बहुत बुरी स्थिति में फंसना शामिल है। कई बार सदमे के कारण भी इस मानसिक समस्या से गुजरना पड़ता है।

क्या है पीटीएसडी के लक्षण
– बुरे सपने आनाः PTSD के कारण इंसान को सोते समय बुरे सपने आते हैं जो उसकी नींद पर भी बुरा असर डालते हैं।

– एक घटना का बार-बार याद आनाः व्यक्ति को अगर एक ही घटना बार-बार याद आ रही है और वो इसे चाहते हुए भी दिमाग से नहीं निकाल पा रहा है तो ये पीटीएसडी के लक्षण हो सकते हैं।

– ध्यान केंद्रित करने में परेशानीः पीड़ित घटनाक्रम से अपना ध्यान ही नहीं हटा पाता इस कारण वो और किसी चीज पर ध्यान नहीं दे पाता।

– अचानक डर जानाः कई बार पीड़ित अचानक डर जाता है। वो फिर से उसी घटना में खो जाता है।

क्या करना है सही

– अगर आपको किसी तरह की मानसिक परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत अपनों से बात करें।

– पॉजिटिव सोच से जुड़ी हुई किताबें पढ़ें।

– अपने रोजाना के शेड्यूल में एक्सरसाइज, योगा जैसी चीजों को जगह दें।

– खाने में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करें।

इन सभी चीजों से भी अगर आपकी परेशानी कम नहीं होती है तो डॉक्टर से सलाह लें।

 

Previous articleCHARMIS : Skincare Routine – Less is More!
Next articleफैमिनाइन मिसएंड मिसेज-2021 : चित्राक्षी मिस व किरण चौधरी बनी मिसेज फैमिनाइन