
मां दुर्गा की पूजा का उत्सव नवरात्र (Navratri 2021) आज से शुरू हो चुका है। नवरात्र में कई लोग व्रत रखते हैं। इस नवरात्र अगर आप भी व्रत रख रही हैं तो अपने खाने में मखाने को जरूर शामिल करें। मखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है, जो आसानी से पच जाता है।
अगर व्रत में मखाने को खाया जाए तो ये भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो आइए नवरात्र के मौके पर बताते हैं मखाना खाने के 5 खास फायदे…
मखाना खाने के 5 फायदे
– कई बार व्रत में लोगों का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। ऐसे में अगर मखाने को खाया जाए तो इससे शरीर का ब्लड फ्लो ठीक रहता है और इससे ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मदद मिलती है।
– मखाना में फाइबर्स की मात्रा बहुत अधिक होती है और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा-भरा रखता है।
– डायबिटीज के मरीज अगर व्रत रख रहे हैं तो मखाना आपके लिए बेस्ट फूड हो सकता है। मखाना खाने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
– व्रत के दौरान मखाना खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
– मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है इसलिए हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।










