ग्रीन टी में एंटी एजिंग तत्व पाया जाता है, इसका सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है। चेहरे पर हमेशा चमक और ताजगी बनी रहती है। ग्रीन टी के सेवन से आप चुस्त-दुरुस्त रहते हैं।
आप कुछ काम करने के बाद मानसिक रूप से थकान महसूस करने लगते हैं तो ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद रहेगी, ग्रीन टी में थेनाइन तत्व होता है, जिसमें एमिनो एसिड बनता है। एमिनो एसिड शरीर में ताजगी बनाए रखता है और आपको थकावट महसूस नहीं होती है। जिससे आपको हमेशा मानसिक शांति मिलती है।
आजकल दांतों में पायरिया और केविटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है, ग्रीन टी में पाया जाने वाले कैफीन दांतों में लगे कीटाणुओं को मारने में सक्षम होता है।
बल्ड प्रेशर शरीर में कई बीमारियों का कारण हो सकता है, ग्रीन टी पीने से बल्ड प्रेशर की परेशानी कम होती है, रक्तचाप सामान्य रहने से इंसान को गुस्सा नहीं आता है।
दिल के रोगियों के लिए ग्रीन टी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है, ग्रीन टी शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होती है। जो लोग ऑयली भोजन करते हैं उन्हें नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
शरीर में शुगर लेवल बढ़ रहा है तो ग्रीन टी का सेवन आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा, इसके अलावा जिनको डायबिटीज की दिक्कत हैं उन्हें हर रोज सुबह उठकर एक कप ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे आपके शरीर में मौजूद शुगर का लेवल कंट्रोल में रहेगा।
वजन कम करने में ग्रीन टी काफी हद तक सहायक है, ग्रीन टी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया संतुलित रहती है।
ग्रीन टी को उबालकर ठंडा करके बालों में लगाने से इससे बालों में प्राकृतिक चमक बढ़ती है। ग्रीन टी बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है।