Home Health विटामिन ‘डी’ की कमी होना कई बीमारियों को निमंत्रण देने जैसा है

विटामिन ‘डी’ की कमी होना कई बीमारियों को निमंत्रण देने जैसा है

PIC Credit: freepik.com
क्या मुझे विटामिन ‘डी’ की गोलियाँ खानी चाहिए ? ये एक ऐसा सवाल है जो अक्सर हम लोग डाक्टरों से पूछते रहे हैं। जनसमाचार में छपे एक फीचर के मुताबिक, अमरीका के हारवर्ड हेल्थ पब्लिकेशन्स के अनुसार लोगो के इस सवाल के संबंध में परीक्षण किये जा रहे हैं और आने वाले दो सालों में परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
आपको बता दें की सिर्फ अमरीका में ही नहीं भारत में भी डॉक्टर उन लोगों को विटामिन ‘डी’ की गोलियाँ लेने की सलाह देते हैं जिन्हें शरीर में दर्द रहता है और जो हड्डियों की कमजोरी की बात करते हैं।
शोध (स्टडीज) कहती है की जब हमारी त्वचा सूर्य की रोशनी के संपर्क में आती है तो विटामिन ‘डी’ अपने आप ही बनाने लगता है। लेकिन जो लोग 24 घंटे तक घरों में बंद रहते हैं उनके शरीर में विटामिन ‘डी’ का स्तर कम हो जाता है।
स्टडीज तो ये भी कहती है कि विटामिन ‘डी’ की कमी के कारण हृदय रोग, कुछ विशेष प्रकार के कैंसर और ऑटोइम्यून जैसी बीमारियाँ हो जाती हैं। शरीर में विटामिन ‘डी’ की कमी होना कई बीमारियों को निमंत्रण देने जैसा है।
डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों में विटामिन ‘डी’ की कमी है उन्हें विटामिन ‘डी’ की गोलियाँ लेनी चाहिए लेकिन डॉक्टर से पूछ कर।
SOURCEJan samachar
Previous articleगर्मी को हराओ, पुरे ऐटिटूड के साथ बिलकुल तमन्ना की तरह
Next articleसमर में वर्किंग वुमन रखें इन बातों का ख़ास ख्याल – शहनाज हुसैन