Home Health कहीं आप अपनी बॉडी को सर्वाइकल तो नहीं दे रहे…

कहीं आप अपनी बॉडी को सर्वाइकल तो नहीं दे रहे…

वक्त के साथ वर्किंग कल्चर भी बदल रहा है, जिसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ रहा है। दिन में 8 से 9 घंटे कंप्यूटर स्क्रीन पर आंखे गड़ाए रहने के कारण हम कई सारी बीमारियों को दावत दे रहे हैं। जिसके कारण हमारी कमर, गर्दन और सिर में हमेशा दर्द रहता है। वक्त के साथ ये दर्द कैसे सर्वाइकल बनता है और लाइलाज हो जाता है पता नहीं चलता है।
ये हैं सर्वाइकल के लक्षण
  • गर्दन के पिछले हिस्से में दर्द।
  • सिर के पिछले हिस्से, कंधे, बांह, छाती में दर्द रहना।
  • गर्दन को आगे पीछे करने में दर्द।
  • चलते-फिरते वक्त चक्कर आना।
  • गर्दन के दर्द के कारण हाथों में भी दर्द होना।
  • कई बार सांस लेने तक में परेशानी होती है।
ऐसे मिलेगा सर्वाइकल दर्द से छुटाकारा
-रेगुलर बेस पर एक्सरसाइज करने से और सिर, गर्दन, और कंधों पर दबाव डालने से इस दर्द से राहत मिल सकती है।
-खेल खेलते समय उचित साधनों और तरीकों के प्रयोग से गर्दन की चोट के खतरे को कम किया जा सकता है।
-खड़े रहते समय, बैठते समय, कंप्यूटर पर कम करते समय, गाड़ियां चलाते समय शरीर के एंगल का ध्यान रखने से सर्वाइकल के दर्द से छुटकारा मिलता है।
-झुककर या हमेशा एक ही पोजिशन में काम ना करें। बीच-बीच में गर्दन और कमर को घुमाते रहे।
Previous article12 से कम उम्र की बच्ची से रेप करने वाले को मिलेगी फांसी, कानून लाएगी सरकार
Next articleघर में रहने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है ये बिजनेस