Home Health अस्थमा में इन बातों का रखें ध्यान

अस्थमा में इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियां हेल्थ में कई सारे बदलाव लेकर आती हैं। सर्दियों में जितना ख्याल की जरूरत बच्चों और बुजुर्गों को होती है उससे कहीं ज्यादा जरूरत होती है अस्थमा के मरीजों का ख्याल रखने की। जिस तरह से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है उस देखकर कहा जा सकता है कि एक स्वस्थ मरीज भी अस्थमा का मरीज हो सकता है। कई  बार अस्थमा के मरीजों को इस बात का पता ही नहीं होता है कि वो जो रोजाना डायट ले रहे हैं वो वाकई उनके लिए अच्छी है भी नहीं। अस्थमा के मरीज ज्यादातर गलत खाने के चक्कर में ही अटैक का शिकार होते हैं। ऐसे में इस बात को जानना जरूरी है कि अस्थमा के मरीज क्या खाएं और क्या ना खाएं।
अस्थमा में क्या ना खाएं
डेयरी फूड : रोजाना के इस्तेमाल में हर इंसान डेयरी फूड का प्रयोग तो करता ही है। लेकिन अस्थमा के मरीजों को डेयरी फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर सर्दियों के मौसम में अस्थमा के मरीजों आइसक्रीम, दही, पनीर इत्यादि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अस्थमा के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट का यूज करने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि इससे खांची, छींक और कफ जैसी समस्या बढ़ जाती है।
प्रोसेस्ड फूड : ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड खाने से आपके शरीर में अस्थमा का जोखिम बढ़ जाता है। अस्थमा के मरीजों को नट्स खाने से परहेज करना चाहिए। नट्स खाने से अस्थमा के मरीजों को अटैक की समस्या ज्यादा रहती है। गत दिनों आई एक रिसर्च में ये बात सामने निकलकर आई है कि जंक या फास्ट फूड के सेवन से अस्थमैटिक बच्चों की समस्याएं गंभीर हो जाती हैं। जो बच्चे ज्यादा फास्ट फूड खाते हैं वो ज्यादा बीमार रहते हैं, इतना ही नहीं कुछ दिनों बाद ऐसे बच्चों में अस्थमा का अटैक पड़ने के ज्यादा चांस होते हैं।
अस्थमा में क्या खाएं
विटामिन सी :  विटामिन सी कमी के कारण हमारे शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है, जिसके कारण थकान और कमजोरी होती है। 10 फीसदी मामलों में विटामिन सी की कमी के कारण अस्थमा हो जाता है। अस्थमा के मरीजों को संतरा, नींबू, अंगूर, कीवी, आंवला, ब्रोकोली, टमाटर,शिमला मिर्च और बूशेल्स स्प्राउट व अन्य फूड जिनमें विटामिन सी पाया जाता है उसका सेवन जरूर करना चाहिए।
बीटा कैरोटीन : खुबानी, चेरी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और शकरकंद इन सभी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो किसी भी अस्थमा के मरीज के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस तरह के फूड खाने से ना सिर्फ अस्थमा का अटैक आने के कम चांस पाए जाते हैं बल्कि आपकी स्किन प्रॉब्लम भी खत्म होती है।
कॉफी : कुछ बीमारियों में कॉफी पीना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है लेकिन अस्थमा में कॉफी पीना काफी अच्छा होता है। कॉफी का सेवन करने से अस्थमा के अटैक आने के चांस कम रहते हैं लेकिन ध्यान से एक दिन में दो से ज्यादा कॉफी ना लें।
Previous articleसाड़ी और हील्स में बैटमिंटन कोट में उतरी स्वातिं सिंह, तालियों ने गूंजा स्टेडियम
Next articleमराठी फिल्म में सिंपल अवतार में नजर आएंगी धक-धक गर्ल माधुरी