Home Health हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

आयुर्वेद में इन चीजों को माना जाता है सुपरफूड

ज्यादातर लोग स्वस्थ रहने के लिए कई सप्लीमेंट्स लेते हैं। कुछ लोग कई विटामिन्स की गोलियां भी खाते हैं, लेकिन ऐसी चीजों के लम्बे समय तक इस्तेमाल से आपको परेशानिया हो सकती हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां आपके लिए आयुर्वेद के अनुसार सुपरफूड्स की लिस्ट दी गई है। जिनका सेवन कर के आपकी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग बन सकती है।

गुनगुना पानी: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के कई फायदे हैं। इससे न सिर्फ आपका पेट साफ रहता है। बल्कि इससे आपकी बॉडी भी डिटॉक्स होती है। स्किन को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।

दूध: आयुर्वेद के अनुसार गर्म दूध का सेवन ही सेहत के लिए फायदेमंद है। ठंडा दूध पचने में थोड़ा कठिन होता है। इसलिए रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से आपको अच्छी नींद आएगी। इसके साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AM Organic (@am.organic)

नींबू: नींबू हमारे शरीर के पीएच लेवल को सही स्तर पर बनाए रखने में मदद करता है। वहीं नींबू में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम जैसे मिनरल होत हैं जो शरीर की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं।

देसी घी: आयुर्वेद देसी घी को सुपरफूड के तौर पर मान्यता देता है। आयुर्वेद के अनुसार देसी घी का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करता है। इसके लिए आप रोजाना देसी घी का सेवन कर सकते हैं।

हल्दी: हल्दी एक बढ़िया एंटीऑक्सिडेंट होने से लेकर एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल जैसे गुण होने के कारण हल्दी को अपने रोजाना डाइट में शामिल करने के लिए आपके पास कई कारण हैं। वहीं आयुर्वेद में हल्दी का उपयोग कई दवाओं के रूप में किया जाता रहा है।

 

Previous articleDivya Dutta launch her second book ‘The Stars In My Sky’
Next articlePayal Ghosh donating her hair to cancer kid in Wockhardt hospitals on her birthday