Home Health 40 की उम्र के बाद इस तरह दें सेहत पर ध्यान

40 की उम्र के बाद इस तरह दें सेहत पर ध्यान

40 की उम्र के बाद इस तरह दें सेहत पर ध्यान
40 की उम्र के बाद इस तरह दें सेहत पर ध्यान

उम्र बढ़ने का सबसे ज्यादा असर आपकी त्वचा, सेहत, और क्षमता पर पड़ता है। ऐसे में शरीर की सेहत संबंधी जरूरतों की बदलती है। 40 की उम्र पार करने के बाद स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती है।

इसलिए आपको अपने शरीर का अच्छा खासा ख्याल रखना चाहिए साथ ही में निचे दिए टिप्स भी फॉलो करें।

  • 40 की उम्र के बाद अक्सर छोटी-छोटी बातों का तनाव और चिड़चिड़ापन होता है। साथ ही दिमाग भी कमजोर होने लगता है। इसके लिए योगा, व्यायाम, मेडिटेशन, संगीत सुनने को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। साथ ही वह काम करें जिसे करने में आपको आनंद आता है और जिसमें आपका मन लगता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन और एंटीआक्सीडेंट की कमी महसूस होने लगती है। इसलिए खाने में ऐसी चीजों को ज्यादा शामिल करें, जो इन सभी पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सके।
  • 40 की उम्र के बाद आपके शरीर के सभी अंगों और मांसपेशियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इसीलिए खान-पान को बैलेंस रखें ताकि आपका लीवर सुरक्षित रहे और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर कर सके।
  • बढ़ती उम्र के अनुसार आप अपने भोजन में ज्यादा तेल व् मसालों का सेवन काम कर दें और संतुलित मात्रा में इनका प्रयोग करें। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर रहेगी और शरीर के अंगों को कार्य करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
  • 40 से अधिक उम्र वालों के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार लेना बेहद जरुरी है। इसलिए हरी सब्जियां, वेजिटेबल जूस,सलाद,फल, ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • ज्यादा गुस्सा और चिंता करने से बचें, साथ ही शारीरिक श्रम भी उतना ही करें जितना आपकी सेहत के लिए सही हो। ज्यादा परिश्रम करने से भी आपको बचना चाहिए।
  • साबुत अनाज को अपने भोजन में शामिल करें और फलों का भरपूर सेवन करना चाहिए।
  • भोजन बनाते समय ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड युक्त तेल का प्रयोग करें। इसके अलावा बादाम, अलसी, तिल, के बीज, मूंगफली और अखरोट का प्रयोग करें। इन सब में ओमेगा 3 पाया जाता है और यह कोलेस्ट्रॉल फ्री होते हैं।

बेहतर होगा कि 40 से अधिक उम्र होने पर, आप अपनी आदतों और डेली रूटीन में बदलाव लाएं। सही पौष्टिक खान-पान से आप ऊर्जा के साथ ही लंबी उम्र भी पा सकते हैं।

Previous articleगुलाब क्वार्ट्ज रोलर के बेनिफिट्स
Next articleSomy Ali on International Day of Girl Child: Young girls should be taught that being pretty is the least important aspect of her existence, her values matter