Home Health वजन घटाने के लिए कैसे खाएं ओट्स

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं ओट्स

Photo: pixabay.com

पोषक तत्वों से भरपूर, किफ़ायती और आसानी से बनने वाले ओट्स कई लोगों के लिए मुख्य नाश्ता है। स्वस्थ कार्ब्स और फाइबर से भरपूर, ओट्स वजन को मेंटेन रखने वालों के लिए एक बेहतर नाश्ता है। चाहे आप उन्हें कच्चा खाएं या पकाकर, ओट्स वजन घटाने के लिए एक सहायक भोजन है।

लेकिन आप ओट्स को कैसे खाते हैं, इसका वास्तव में ओट्स के द्वारा दिए जाने वाले लाभों पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो हर कीमत पर फैट युक्त और शुगर युक्त टॉपिंग से बचना चाहिए। आपको वजन घटाने के लिए ओट्स खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

शुगर ओट्स से बचें
हमेशा बिना किसी स्वाद के सादा ओट्स पसंद करें। पैकेज्ड और फ्लेवर्ड ओट्स आमतौर पर चीनी से भरे होते हैं, जो एक्स्ट्रा कैलोरी जोड़ता है और पोषण को कम करता है। एक कप फ्लेवर्ड ओट्स में एक कप प्लेन ओट्स की तुलना में लगभग 70% अधिक कैलोरी होती है। इसलिए, यदि आप प्लेन ओट्स पर स्विच करते हैं तो आप एक साल में लगभग 25,000 कैलोरी तक कम खा रहे हैं (यदि आप हर दिन ओट्स खाते हैं)।

नाश्ते के रूप में
ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसे पचने में लंबा समय लगता है और इसलिए यह आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस रखने का काम करता है। यह सिर्फ एक साधारण नाश्ता नहीं है। ओट्स एक अच्छा स्नैक विकल्प भी है। भुने हुए ओट्स को चिवड़ा, पोहा, मेवा और मूंगफली बीज जैसी अन्य सामग्री के साथ मिलाकर एक स्वस्थ नाश्ता बनाया जा सकता है और निश्चित रूप से किसी तले हुए स्नैक्स और नमकीन खाने से बेहतर है।

फाइबर युक्त टॉपिंग डालें
वजन कम करने के लिए मेन पोषक तत्व फाइबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल के एक शोध के अनुसार, फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है और इस तरह आपको अधिक खाने से रोकता है। अगर आपको ओट्स मीठा पसंद है, तो आप अपने ओट्स में रसभरी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी मिला सकते हैं। जामुन आपके मीठेपन में आपकी मदद करेंगे और इसमें मौजूद फाइबर ओट्स को आपके लिए स्वस्थ बनाएगी।

ओट्स मिल्क
ओट्स (जई) के दानों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। उन लोगों के लिए जो दूध का स्वाद पसंद नहीं करते हैं, या डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करते हैं, ओट्स का दूध एक स्वस्थ ऑप्सन हो सकता है। यह एक प्राकृतिक प्रोटीन और कैलोरी में कम होता है। अगर आपको शेप में आना है, तो आप ओट मिल्क का सेवन कर सकते हैं। हालांकि इसमें शक्कर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ओट मिल्क का उपभोग कम करना सबसे अच्छा काम है।

फैटी टॉपिंग न खाएं
शहद और मेपल सिरप के साथ ओट्स खाने से और अधिक कैलोरी मिलती है। अपने ओट्स के साथ में बाजार में खरीदा हुआ पीनट बटर खाने से बचें।

ओट्स एक स्वादिष्ट और आसान नाश्ते का विकल्प है। जब तक आप इसे सही मात्रा में खाते हैं तब तक यह फायदेमंद होता है। अपना भोजन एक छोटी प्लेट या कटोरी में करें, ताकि आप कम खाएं।

Previous articleKajol visit North Bombay Sarbojanin Durga Puja Samiti 2021
Next articleत्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है खीरा