
डेंगू के मामले देश में काफी बढ़ रहे हैं। यहां बताया गया है कि आप अपनी सुरक्षा के लिए क्या कर सकते हैं।
डेंगू एक मच्छर से होने वाली बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। भारत में हर साल मानसून के दौरान डेंगू के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की जाती है। नमी और आर्द्र मौसम और विभिन्न स्थानों पर एकत्रित वर्षा जल, मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा देता है। डेंगू के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के चार से छह दिनों बाद दिखने शुरू होते हैं। अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और त्वचा में दाने होना, डेंगू के सामान्य लक्षण हैं। चूंकि देश के विभिन्न हिस्सों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए यहां कुछ आसान निवारक तरीके दिए गए हैं जिनका पालन करके आप संक्रमित होने के जोखिम को कम कर सकते हैं।
डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए पालन करें:
1. ठोस कचरे का सही तरीके से निपटान करें। मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा देने वाले बर्तन जैसे घर के आसपास रखे पुराने बर्तनों को हटा दें ।
2. अपने बगीचे या छत के सभी कंटेनरों या खाली बर्तनों को ढक दें। आप इन्हें उल्टा भी रख सकते हैं।
3. पानी के भंडारण करने वाले कंटेनर को नियमित रूप से साफ करें। जितना हो सके खुले में पानी इकट्ठा करने से बचें।
4. मच्छर भगाने वाली दवाओं जैसे स्प्रे, क्रीम और मच्छरदानी आदि का प्रयोग करें। अगर एसी वाले कमरे में नहीं सो रहे हैं तो मच्छरदानी का प्रयोग करें।
5. मच्छरों के काटने से बचने के लिए फूल स्लीव वाले ढीले कपड़े पहनें। इससे मच्छरों के लिए त्वचा से संपर्क कम कुछ हद तक काम होगा।
6. सुनिश्चित करें कि आपके दरवाजे और खिड़कियां में कोई छेद तो नहीं हैं और इनका उपयोग नहीं होने पर बंद ही रखें।

डेंगू बुखार की जटिलताएं:
डेंगू का एक मामूली सा बुखार, डेंगू रक्तस्रावी बुखार नामक बीमारी का एक गंभीर रूप विकसित कर सकती है। इस स्थिति में, रोगी को बहुत तेज बुखार, लसीका प्रणाली (लिम्फैटिक सिस्टम) को नुकसान, त्वचा के नीचे रक्तस्राव, आंतरिक रक्तस्राव, थकान और बेचैनी जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। यदि रोगी इन लक्षणों का अनुभव करता है, तो जल्द से जल्द उसे चिकित्सा सहायता प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।
डिस्क्लेमर: यह लेख, स्वास्थ्य सलाह की सामान्य जानकारी के लिए है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।










