Home Health हेयर कलर दे सकता है कैंसर!

हेयर कलर दे सकता है कैंसर!

Photo Courtesy : today.com
Ashu Das
आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है बालों को डाई करने का शौक। हेयर डाई का उपयोग अधिकतर लोग बालों को काला रंग देने के लिए करते हैं। हेयर डाई आपके बालों के लिए सही हो सकता है लेकिन जान लीजिए कि ये आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है।  अगर आप बहुत ज्यादा हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ करते हैं। वैसे तो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए हम हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल आपकी खूबसूरती के चांद में दाग लगा सकता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि हेयर कलर का यूज करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर होने की संभावना 14 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
इसलिए कहीं आपकी खूबसूरती का शौक आपके लिए चिंता का विषय न बन जाये। अमेरिका और यूरोप में इस तरह से कई मामले सामने भी आये हैं। जिसमें पाया गया कि जो लोग बालों को कलर कराते हैं उनमें कैंसर के लक्षण पाये गये जो ये साबित करता है कि हेयर डाई कैंसर का कारण बन रही है और रिपोर्ट में भी ये बात साबित हुई है। आपको  ये तो पता ही होगा कि हेयर डाई में कई तरह के कैमिकल होते हैं। इन्हीं कैमिकल की वजह से कैंसर होने की संभावना बढ़ती है।
एक रिपोर्ट में ये भी पता चला कि न सिर्फ कैंसर बल्कि हेयर डाई से और भी बहुत सारी परेशानियां होने का खतरा रहता है। जैसे- हेयर कलर के इस्तेमाल से लिम्फोमा होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। गर्भवती महिलायें अगर बिना डॉक्टर की सलाह के हेयर डाई का यूज करती हैं तो उसका आर नवजात शिशु को गर्भ में भी पहुंचता है।
अगर आप परमानेंट हेयर कलर कराने के बारे में सोच रहें तो सम्भल जाये क्योंकि परमानेंट हेयर कलर कराने के बाद स्किन रिलेटिड कई प्रोब्लम होने लगती हैं। इससे सिर में एलर्जी हो जाती है।
अपने बालों को सुंदर बनाने के चक्कर में आपके बाल खराब भी हो जाते हैं क्योंकि डाई में अमोनिया होता है जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। चूंकि हेयर डाई से महिलाओं मे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है और रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि महिलाओं को एक साल में पांच बार से ज्यादा हेयर कलर नहीं करना चाहिए।
अगर फिर महिलायें या कोई भी हेयर कलर करना ही चाहता है तो उसे नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। नेचुरल प्रोडक्ट्स जैसे चुकंदर मेंहदी। हेयर डाई बनाने वाली कम्पनी अपने विज्ञापनों में ये निर्देश देती हैं कि बालों को सुंदर बनाये रखने के लिए हर 4 से 6 हफ्ते के अंदर बालों को डाई से कलर कर लेना चाहिए। ऐसे निर्देशों का पालन नहीं करना चाहिए ये आपके स्वास्थ्य  पर बहुत बुरा असर डालते हैं।
हेयर कलर अगर करना जरूरी भी है तो इसमें एहतियात बरतनी चाहिए। हेयर एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए कि आपकी स्किन के लिए कौनसा हेयर कलर सही रहेगा, तभी उसका इस्तेमाल करना चाहिए। फैशन की वजह से अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने से जितना हो सके बचना चाहिए। फैशन  के ट्रेंड में बहने से बेहतर है कि अपने बारे में पहले सोचा जाये। ट्रेंड वही फॉलो करें जो आपको किसी भी तरीके से नुकसान न पहुंचाये।
Previous articleDepression : Cause, Symptoms and how to heal depression By Ms. Vibha Sudarshan
Next articleइंडिगो है इस सीज़न का सबसे हॉट ट्रेंडिंग कलर