दोस्तों जैसा कि आप सब को पता है कि पपीता और नींबू में विटामिन ए बी और सी तथा फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के आँख और त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक है। इसके अलावा भी इन में पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस तथा अंय कई प्रकार के खनिज लवण भी पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। तो आइए देखते हैं इन से होने वाले फायदे।
कब्ज की शिकायत दूर होती है
दोस्तों हम आपको बता दें कि अगर आप नियमित रूप से पपीता का सेवन करते हो तो आप की कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी, क्योंकि पपीता का सेवन हमारे लिए बहुत ही अच्छा होता है। पपीता के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसके ऊपर काली मिर्च का चूर्ण, सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाएं, उसके बाद इसका सेवन करें। इससे आपको भूख अच्छी लगेगी और आप की बीमारी दूर हो जाएगी। इसमें पपाइन नामक एंजाइम होता है जो कि भोजन को पचाने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
दोस्तों हम आपको बता दें की नींबू और पपीता में विटामिन ए पाया जाता है जो कि हमारे आंखों की कमजोरी को दूर करता है। हम आपको बता दें कि पपीता में प्रोटीन के साथ विटामिन ए, बी, सी और डी पाए जाते है जो कि हमारे शरीर की आंखों की दिक्कतों को दूर करती है। हम आपको बता दें कि इससे रतौंधी नामक रोग भी दूर होता है और हमारी आंखों की ज्योति भी ज्यादा होती है। दोस्तों आंखों की दृष्टि को अच्छा बनाए रखने के लिए आप नींबू और पपीते का सेवन जरूर करें।
वजन घटाने में कारगर
दोस्तों हम आपको बता दें की अगर आप सुबह खाली पेट पपीता और नींबू के रस का सेवन करते हैं तो आपका वजन घटेगा, क्योंकि नींबू और पपीते में पेक्टिन फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दोस्तों अगर आपको अपना वजन घटाना है तो आप नियमित रूप से पपीता और नींबू का सेवन करें, आपको जरूर इसका फर्क दिखाई देगा।