Home Health हेलो मॉम्स – ऐसे करें मजबूत खुद से खुद काकनेक्शन

हेलो मॉम्स – ऐसे करें मजबूत खुद से खुद काकनेक्शन

Dishani Chakraborty daughter of mithun chakraborty
Photo : instagram/Dishani Chakraborty

एक महिला घर, परिवार, दोस्त, ऑफिस हर तरह की चिंता लेकर चलती है। इन चिंताओं के सागर में अक्सर महिलाएं खुद को ही खुशी भूल जाती हैं। खुद की खुशी के बारे में तो सोचना तब होगा न जब खुद से खुद का कनेक्शन होगा ? अगर आपने भी आज तक खुद से खुद का कनेक्शन बनाने की कोशिश नहीं की है तो आज से ही शुरू हो जाइए। भारतीय समाज में कुछ ही महिलाएं हैं जो इस प्रेक्टिस को फॉलो करती हैं। ये न सिर्फ आपको मानसिक सुकून देगा बल्कि अंदर से हैप्पी फील कराएगा। लेकिन सवाल ये है कि महिलाएं खुद से संबंधों को कैसे मजबूत कर सकती हैं? तो आइए जानते हैं आज इस सवाल का जवाब।

एक्सरसाइज से करें शुरुआत

Instagram/@katrinakaif

खुद से कनेक्शन मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज से शुरुआत करें। अगर आपके पास वक्त कम है तो आप योगा के वज्रासन, सुखासन, भुजंगासन आदि जैसे आसनों का अभ्यास कर सकती हैं। योग के ये आसन आपके शरीर के साथ दिमाग को भी रिलैक्स फील करवाएंगे।

माइंडफुलनेस

Hair care tips in hindi
Photo : Pablo Merchán Montes

हमेशा खुश रहने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है और वह है माइंडफुलनेस यह एक तरह से ध्यान ही है। बस फर्क यह है कि ध्यान लगाने के लिए एक तय वक्त पर अलग-से कोशिश करने के बजाय माइंडफुलनेस में हमें जिस लम्हा, जहां होते हैं, अपना पूरा ध्यान वहीं लगाना होता है और उस लम्हें को पूरी तरह महसूस करना और जीना होता है। जिन महिलाओं को किसी एक काम पर ध्यान लगाने में परेशानी होती हैं और वो दूसरों से कनेक्ट करने में घबराती हैं वो उनके लिए माइंडफुलनेस बेस्ट है।

वॉकिंग

walk, woman walking ,
Photo : Marcel Strauß

वॉकिंग एक ऐसी गतिविधि है जिसे करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। अपने ऑफिस या पड़ोस के ब्लॉक में घूमने के लिए किसी भी सुविधाजनक समय पर हर दिन कुछ मिनट बिताएं। इस दौरान किसी और के बारे में सोचने से बेहतर है खुद के बारे में सोचना का। आप खुद क्या चाहती हैं? भविष्य में क्या करेंगी?

 

Previous articleअफसाना खान ने हिना खान के लुक और बॉडी पर किया बेहूदा कमेंट
Next articleकहानी सुनाने के लिए नए जमाने के टूल से बड़े बदलाव