Home Health अंडे खाने से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा

अंडे खाने से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा

हमें सलाह दी जाती है कि संडे हो या मंडे रोज कहएँ अंडे। पर क्या आप जानते है, जो लोग रोजाना एक से ज्यादा अंडे का सेवन करते हैं, उनमें डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि अंडा खाने से लोगों में 60% तक डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर डायबिटीज पेशेंट्स को अंडे से परहेज करने की सलाह देते हैं।

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन एक या अधिक अंडे खाने से डायबिटीज का खतरा 60% तक बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने चीन के स्वास्थ्य और पोषण सर्वेक्षण के 8,000 से अधिक प्रतिभागियों में बल्ड शुगर लेवल के साथ अंडे की खपत की तुलना की। जो लोग आदतन सबसे अधिक अंडे का सेवन करते हैं, उनमें सबसे कम अंडे खाने वालों की तुलना में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। जिन प्रतिभागियों ने सबसे अधिक अंडे खाए, वे शारीरिक रूप से कम सक्रिय थे, उन्होंने अधिक फैट और पशु प्रोटीन का सेवन किया और उनमें सीरम कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक था।

डायबिटीक लोगों को किन चीजों को अपनी डाइट में करना चाहिए शामिल
हरी पत्तेदार सब्जियां – हरी पत्तेदार सब्जियों को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें कम कैलोरी और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अच्छे होते है।
साबुत अनाज और दालें – साबुत अनाज और दालों में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शुगर के मरीजों के लिए अच्छा होता है।
दही – दही खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ ही शुगर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
फिश – डायबिटीज के मरीजों के लिए फैटी फिश काफी फायदेमंद होती है, जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन है, वो इसका सेवन कर सकते हैं।

Previous articleकैसे बनाएं बच्चे के लिए पढ़ाई को दिलचस्प ?
Next articleमहिलाओं को बिना गारंटी के मिलता हैं 25 लाख तक लोन