
अगर आप भी चॉकलेट लवर हैं और चॉकलेट खाना आपको पसंद करते हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। हाल ही में एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया है कि रोजाना गहरे रंग के चॉकलेट का एक टुकड़ा खाने से आप डायबटीज़ और हार्ट डिज़ीज़ के खतरे को कम कर सकते हैं
इस रिसर्च में 18-69 साल के बीच के 1,153 लोगों का लक्जमवर्ग में कार्डियोवास्कुलर रिस्क का ऑब्जरवेशन के दौरान स्टडी की गई। इसमें पाया गया कि जिन्होंने रोजाना 100 ग्राम चॉकलेट खाई उनमें इंसुलिन प्रतिरोध में कमी और लीवर एंजायम में सुधार देखा गया। इंसुलिन की प्रतिरोधी क्षमता (Resistance capacity) में बढ़ोतरी हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है।
ये रिसर्च को ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में पब्लिश किया गया है।यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक मेडिकल स्कूल इन इंगलैंड के विजिटिंग शिक्षाविद सावेरियो स्ट्रांजेज ने बताया, “हमारे अध्ययन से यह साबित होता है कि कोकोआ से बने उत्पाद कार्डियो मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।”










