Home Health रिपब्लिक डे पर फोले करें तिरंगा डायट और रहिए फिट

रिपब्लिक डे पर फोले करें तिरंगा डायट और रहिए फिट

आज 26 जनवरी के दिन पूरा देश गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा हुआ है. गणतंत्र दिवस पर कहीं तिरंगे के रंग में रेलवे स्टेशन रंगा हुआ है तो कहीं पर तिरंगा फहराया जा रहा है। इसलिए आज हमको तिरंगा डायट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको सेहतमंद रखेगी।
केसरिया डाइट
केसरिया रंग यानि की नारंगी रंग के फल और सब्जिया खाने से दिमाग दुरुस्त रहता है। नारंगी नाम सुनते ही पहला ख्याल दिमाग में आता है वो फल है संतरा। संतरे में विटामिन डी मौजूद होता है जो स्किन और शरीर के अन्य हिस्सों में रक्त संचार का काम करते हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी होने के कारण कई सारे रोग आपको घेर लेते हैं। डेली लाइफ में एक संतरा खाने से आपको कई सारी प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।
व्हाइट बनाएगा ब्राइट
सफेद रंग के खाद्य पदार्थ जैसे मशरूम, शलगम, अंडा सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इन सभी चीजों में कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी बॉडी को हेल्दी रखने में मददगार साबित होती है।
हरे रंग की डाइट की खूबियां
हरे फल-सब्जियों में लूटीन व इंडोल नामक फायटोकेमिकल्स होते हैं, जो पेट के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. हरे रंग की सब्जियां जैसे की पालक, मेथी, खीरा, लौकी इनमें फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
Previous articleराजपथ पर महिला कमांडो ने दिखाया अपना जौहर, देश ने किया सलाम
Next articleब्लू गाउन में दिखा ऐश्वर्या राय का खूबसूरती के साथ स्टाइलिश अवतार