Home Health गर्भावस्था में सुरक्षित तरीके से करें ये आसान व्यायाम

गर्भावस्था में सुरक्षित तरीके से करें ये आसान व्यायाम

गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर फिट और स्वस्थ रहता है, इसलिए महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सप्ताह में 3 – 4 बार कसरत करने की सलाह दी जाती है। इसलिए गर्भावस्था को कभी भी फिटनेस गोल के रास्ते में आड़े नहीं आने देना चाहिए।

अधिकांश लोगों के लिए गर्भावस्था की यात्रा आसान नहीं होती है, शरीर के अंदर नौ महीने में एक नन्ही जान को विकसित करने की जादुई यात्रा से गुजरना वास्तव में शरीर में कई तरह से बदलाव लाता है।

आमतौर पर गर्भावस्था में महिलाओं को ज़्यादा से ज़्यादा आराम की सलाह दी जाती है, लेकिन वास्तव में आप जितनी अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय होंगी, मां और बच्चे दोनों के लिए यह बेहतर होगा।

घर पर गर्भावस्था में सरल एक्सरसाइज के लिए अपनाएं ये तरीके
जब आप एक्सरसाइज कर रही हों तो अपने शरीर के अनुसार एक्सरसाइज करें, शरीर को अधिक न थकाएं। आइए जानें कि गर्भवती महिलाएं किस तरह के सरल एक्सरसाइज कर सकती हैं।

घुटने के पुश-अप्स

  • इसके लिए प्लैंक पोजीशन में आ जाएं, बस अपने घुटनों को मोड़कर मैट पर रखें।
  • अपने निचले पैर को ऊपर उठाएं ताकि यह मैट से 45 डिग्री के कोण पर हो जाये।
  • अब अपने हाथों की शक्ति का उपयोग करते हुए अपने ऊपरी शरीर को नीचे करें और इसे वापस ऊपर लाएं।
  • इसे 20 बार दोहराएं।

स्क्वाट

  • अपने पैरों को कंधे की लंबाई के साथ सीधा रखें।
  • हाथों को एक साथ लाएं और शरीर को थोड़ा झुकाएं।
  • ध्यान रखें कि आपकी कमर जमीन के समानांतर हों।
  • पुरे शरीर को घुटनों के बल पर उठाएं और दोहराएं।
  • ऐसा कम से कम 15 से 20 बार करें।

पैर को उठाना

  • इसके लिए मैट पर आराम से लेट जाएं।
  • अब एक तरफ पलटें और अपने हाथों से अपने सिर को सहारा दें।
  • दूसरा हाथ कमर पर रखें।
  • अब एक पैर को ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं।
  • दूसरी तरफ पलटकर यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ दोहराएं
  • इस एक्सरसाइज को 10 बार दोहराएं ।

गर्भावस्था में कुछ सरल एक्सरसाइज करना अच्छा रहता है, लेकिन इसे न केवल अत्यधिक सावधानी के साथ बल्कि अत्यधिक सुरक्षा के साथ भी किया जाना चाहिए। गर्भावस्था में नीचे बताए गए तरीके बिलकुल भी न करें।

  • किक-बॉक्सिंग, टेनिस, बास्केटबॉल, स्क्वैश, घुड़सवारी और इसी तरह की गतिविधियों से चोट लग सकती है और यह खतरनाक साबित हो सकता है।
  • हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज से बचना चाहिए, जिससे शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ सकता है।
  • उन एक्सरसाइज से बचें जिनमें पीठ या पेट के बल लेटने की आवश्यकता हो
  • अधिक ऊंचाई पर चढ़ने और लंबी पैदल यात्रा से बचना चाहिए क्योंकि इससे मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ सकता है।
  • वाटर स्पोर्ट्स और स्कूबा डाइविंग जैसे व्यायाम से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।
Previous articleगंगा नदी पर IRCTC का अंतरा रिवर क्रूज पैकेज
Next articleमलाइका अरोड़ा है फैशन इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश आइकॉन