Home Health पकी हुई नहीं खाइए कच्ची सब्जी, बॉडी को मिलेगा ज्यादा प्रोटीन

पकी हुई नहीं खाइए कच्ची सब्जी, बॉडी को मिलेगा ज्यादा प्रोटीन

पका कर तो हर कोई सब्जी खाता है लेकिन कच्ची सब्जियां हम लोग सिर्फ सलाद के रूप में ही खाते है। पर क्या आपको पता है कि पकी हई सब्जियों से ज्यादा कच्ची सब्जियां आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद होती है। सब्जी और फलों को उबालने, स्टीम, फ्राई या फिर सुखाने से इनके गुण खत्म हो जाते हैं। सब्जी को पकाने से सब्जी में मौजूद विटामिन सी और बी पर सबसे ज्यादा असर पड़ता हैं, तो चलिए आज जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जो पके हुए से ज्यादा कच्चे खाने में सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
नारियल:कच्चा नारियल खाने से आपके शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। पके हुए नारियल के मुकाबले कच्चे नारियल में ज्यादा हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
शिमला मिर्च:शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है।यूएस की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट में ये बात सामने निकलकर आई थी कि शिमला मिर्च को 375 डिग्री के ऊपर पकाने से इसमें मौजूद सभी न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं। इसलिए इसे कच्चा खाना ज्यादा बेहतर है।
ब्रोकोली:इसमें विटामिन सी और कैल्शियम भारी मात्रा में उपलब्ध होता है। पकी हुई ब्रोकोली को खाने से ज्यादा बेहतर है कच्ची ब्रोकोली खाना, इससे आपकी बॉडी का ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहता है साथ ही आपको हार्ट प्रोब्लम नहीं होती है।
सेब:सेब में भारी मात्रा में न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। लेकिन इसको सुखाकर खाने से इसमें मौजूद सभी न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स खत्म हो जाते हैं। इसलिए जहां तक संभव हो सेब को कच्चा ही खाना चाहिए। वैसे भी किसी ने कहा है कि एक सेब रोज खाइए डॉक्टर से दूर रहिए।
स्प्राउट्स:स्प्राउट्स में विटामिन सी, फाइबर, फोलेट, कॉपर और मैग्निशियम मौजूद होता है, लेकिन अगर आप स्प्राउट्स को उबालते हैं तो इसके सारे विटामिन खत्म हो जाते हैं।
बेरी:किसी भी तरह कि बेरी जामुन या स्ट्रॉबेरी को ताज़ा ही खाना चाहिए। इनके सूखने के बाद इनमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स लगभग खत्म ही हो जाते हैं। इसलिए बेरी को खाना हो तो कच्चा ही खाएं।
Previous articleसर्दियों में ऐसे रखें खुद को फिट
Next articleवर्किंग वुमन को नहीं होगा STRESS बस लीजिए एक छोटा सा स्टेप