खजूर सेहत के लिए एक उत्तम फल है। अच्छी सेहत के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। इसमें कई जरुरी पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन मौजूद होते है| यह सभी तत्व आपके शरीर के लिए आवयशक होते है। कई ऐसी छोटी-मोटी दिक्कत है जो मात्र खजूर खाने से दूर हो जाती है। महिलाओं के लिए ये फल और भी जरूरी हो जाता है। आज हम बता रहें कुछ अचूक फायदें, खजूर के। जिसको जानकर आप अपनी रोजाना डाइट में इस फल को जरूर शामिल करेगी ।
1. जोड़ो का दर्द करें छूमंतर- जोड़ो के दर्द की शिकायत अक्सर महिलाओं को रहती है। जिसको ठीक करने के लिए कई बार महिलाएं दर्द निवारक गोलियां भी खाती रहती है। नियमित रूप से खजूर का सेवन करें। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि दर्द धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके साथ ही इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत बनेगी।
2. स्किन के लिए है फायदेमंद– रोज दो से चार खजूर खाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से चेहरे में मौजूद हल्की लाइन भी समाप्त हो जाती है।
3. इंफेक्शन को करें छूमंतर– जो महिलाएं रोजाना खजूर खाती है उन्हें संक्रमण आसानी शिकार नहीं बनाता है। इसको खाने से इम्युनिटी भी स्ट्रांग रहती है।
4. खजूर से बनती है हड्डिया मजबूत – खजूर में भरपूर मात्रा में सेलेनियम, कैल्शयिम, कॉपर और मैगनीज जैसे तत्व पाये जाते है। इन तत्वों से हमारी हड्डिया मजबूत होती है।
5. कब्ज से राहत– लगातार नाइट शिफ्ट, नींद पूरी ना होने की स्थिती में महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए रोज रात को चार खजूर भिगोकर रख दें। सुबह उठकर खाएं। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि ये समस्या दूर हो गई है। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते है।