Home Health मानसून में इन तेलों में पकाएं खाना, होगा डाइजेशन सिस्टम मजबूत

मानसून में इन तेलों में पकाएं खाना, होगा डाइजेशन सिस्टम मजबूत

मानसून में इन तेलों में पकाएं खाना, होगा डाइजेशन सिस्टम मजबूत
मानसून में इन तेलों में पकाएं खाना, होगा डाइजेशन सिस्टम मजबूत

भीनी-भीनी सी बारिश की बूंदे हों तो किसी का भी मन पकौड़ें, करारे से चिप्स और चाय का हो जाएगा. अब मानसून का मौसम है तो चाय और पकौड़े तो हमारे फेवरेट हो जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बारिश में मौज करने के चक्कर में हमारा डाइनजेशन सिस्टम बिगड़ जाता है. फिर मन को खुश करने वाले पकौड़े एसिडिटी, पेट में दर्द का कारण बन जाते हैं. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन तेलों के बारे में जिसका इस्तेमाल आपको मानसून के मौसम में करना चाहिए. ये तेल न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएंगे बल्कि आपके डाइजेशन सिस्टम को भी स्ट्रांग रखेंगे.

तिल का तेल
तिल का तेल प्राकृतिक गुणों से भरपूर है, लेकिन इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है मॉर्डन इंडिया के लोग इससे आज भी अनजान हैं.

जिन लोगों का शुगर लेवल हाई रहता है उन्हें तिल के तेल में बना खाना खाने की सलाह दी जाती है. तिल के तेल में बना खाना खाने से डाइजेशन सिस्टम इंप्रूव होता है. साथ ही ये एनीमिया और कई तरह की मौसमी बीमारियों से लड़ने की क्षमता शरीर को देता है.

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल लोग लंबे समय से कर रहे हैं. मानसून के मौसम में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है. ये न सिर्फ पेट की परेशानियों को दूर करता है बल्कि हाई बीपी को भी कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके साथ ही ये मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है. जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कई रोगों से बचा जा सकता है.

Previous articleमौनी रॉय के 5 परफेक्ट ऑउटफिट ऑफिस एंड पार्टी के लिए
Next articleWater Therapy can Wash away Chronic Diseases – Meeta Kaur Madhok