
मुंह में छाले (Mouth Ulcers) होना बहुत ही आम बात है। तेल, मसालेदार खाना, धूम्रपान, पेट की ठीक से साफ न होना जैसी प्रॉब्लम के कारण अक्सर मुंह के छाले हो सकते हैं। बहुत ही आम से दिखने वाले मुंह के छाले दर्दनाक होते हैं और अक्सर बोलने और खाने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। मुंह के छालों से निपटने के लिए लोग दवाई और कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में आप नारियल पानी (Coconut Water) ट्राई कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर की गर्मी के कारण ही मुंह के छालों की समस्या होती है, ऐसे में खाली पेट नारियल पानी पीने से आराम मिल सकता है।
नारियल पानी में भरपूर मैग्नीशियम, पोटैशियम ,प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जो लोग नियमित तौर पर नारियल पानी पीते हैं उन्हें मुंह के छालों की समस्या नहीं होती है।
नारियल पानी पीने के फायदे:
– नारियल पानी सिर्फ मुंह के छालों को ही खत्म नहीं करता है बल्कि इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट पर कंट्रोल बना रहता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
– जिन लोगों को तनाव, मानसिक परेशानियों होती हैं उन्हें भी नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।
– नारियल पानी में मौजूद लोरिक एसिड इम्यूनिटी, मेटाबोलिज्म बढ़ाने और वजन कम करने में भी मददगार साबित होते हैं।
– यह एक एंटीऑक्सिडेंट का भी स्रोत है जो आपकी रोग प्रतिरक्षा को बढ़ा सकता है।










