मां बनना किसी भी महिला के लिए सौभाग्य की बात मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मां बनान किसी भी औरत का दूसरा जन्म है। प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को एक खास देखभाल की आवश्यकता होती है। बच्चे का गर्भ में सही पालन और पोषण हो सके इसके लिए महिला सही और पौष्टिक आहार लेती हैं। खाना तो ठीक है लेकिन ड्रिंक्स का क्या। जिन ड्रिंक्स को सेहत के लिए फायदेमंद मानकर हम पीते हैं, वे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हमेशा फायदेमंद नहीं होते हैं।
ग्रीन टी
Green Tea image / Photo Courtesy : Healthline
पाचन क्रिया को सही करने के लिए ग्रीन टी को बेहद फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचीन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो एक आम महिला के लिए तो सेहतमंद है लेकिन प्रेग्नेंट वुमन की हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है।
कॉफी
coffee image / Photo Courtesy : The Independent
थकान को मिटाने के लिए कॉफी सबसे फायदेमंद चीज मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कॉफी में मौजूद कैफीन से अबॉर्शन का खतरा बढ़ता है। अगर किसी प्रेग्नेंट वुमन को इसकी आदत भी है तो वो माइल्ड कॉफ़ी पिये वो भी एक दिन में एक कप।
व्हीटग्रास / जवारे का रस
wheat-grass juice image / Photo Courtesy : Health Ambition
जवारे के रस में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिससे डायरिया और उल्टी का खतरा हमेशा बना रहता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की चीजें लेने से ना सिर्फ हेल्थ को नुकसान होता है बल्कि अबॉर्शन का खतरा भी बढ़ता है।
पैक्ड जूस
Packed Juice image / Photo Courtesy : IndiaMART
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए महिलाएं जूस पीती हैं। लेकिन पैक्स जूस में ई कोली और साल्मोनेला बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिसके कारण महिलाओं को नुकसान पहुंचता है