Home Health Yogasana For Diabetes: शुगर लेवल कम करने के लिए योगासन

Yogasana For Diabetes: शुगर लेवल कम करने के लिए योगासन

Photo : Jared Rice

एक कहावत है रोजाना करें योग और रहें निरोग। ऐसा इसीलिए कहा जाता है क्योंकि योगा न सिर्फ हमें बीमारियों से बचाता है बल्कि बीमारियों को बढ़ने से भी रोकता है। वैसे भी कोरोना के दौर में वर्क फ्रॉम होम के कारण लोग ज्यादा एक्टिव नहीं है। अब जब बॉडी एक्टिव नहीं है तो ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना लाजिमी है।

ऐसे में खुद को फिट रखने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में करने के लिए आप योग के कुछ खास आसान ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

धनुरासन (Dhanurasana)

धनुरासन
Dhanurasana / Photo:J Shim

धनुरासन को इंग्लिश में बो पोज कहा जाता है। अपने डेली रूटीन में सिर्फ 5 मिनट के लिए बो पोज को किया जाए तो ये पाचन तंत्र और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। बो पोज शुगर लेवल को तो कंट्रोल करता ही है साथ ही कमर दर्द से राहत दिलाने में व जांधो की मांसपेशियो को मजबूत करने में मदद करता है।

कैसे करें धनुरासन 

– सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और सांस को छोड़ते हुए घुटनों को कमर के पास लेकर जाएं।

– सांस लेते हुए आप अपने सिर, चेस्ट और पैरों को ऊपर की ओर लेकर जाएं।

– जितनी देर हो सके शरीर को उठाएं और पैरों के गैप को कम करें।

– इस पोजिशन में सिर्फ 15-20 सेकेंड रहने के बाद वापस नॉर्मल हो जाएं।

 

 

बोट पोज (Boat Pose)

Boat Pose
Boat Pose/ photo : Vishal Bhutani

बोट पोज यानि की नौकासन। नौकासन न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को कम करता है बल्कि ये पेट के जुड़ी परेशानियों से भी राहत दिलाता है। योग एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना बोट पोज करने से गैस, कब्ज, पीठ का दर्द, घुटनों का दर्द दूर करता है। इससे इम्यून सिस्टम भी स्ट्रांग होता है।

कैसे करें बोट पोज?

– बोट पोज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर पीट के बल सीधा लेट जाएं।

– अब अफनी दोनों एड़ियों और पंजों को एक साथ मिलाएं।

– सांसों को अंदर खींचते हुए पैरों को ऊपर की तफ उठाएं।

– अब हाथ भी घुटनों के बराबर में बिल्कुल सीधा रखें।

– शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं और सांस छोड़ते हुए कुछ सेकेंड के बाद नॉर्मल हो जाएं।

 

Previous articleVandana Khandelwal directorial debut “Ab Tere Bina” is out now
Next articleसन-बेक्ड कुकीज से सालाना कमाती है 33 लाख रुपये