
हल्दी हेल्दी है ये बातें अक्सर मॉम सर्दियों में हल्दी वाला दूध पिलाने के लिए बोलती हैं। भारत में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पर हल्दी का इस्तेमाल न किया जाता हो। ये एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल बीमारियों को दूर रखने के लिए किया जाता। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है और इसमें सूजन-रोधी एवं बैक्टीरिया-रोधी गुण भी मौजूद होते हैं। अब तक आपने हल्दी वाला दूध पीने के फायदे सुने होंगे, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं हल्दी वाला पानी पीने के फायदे। साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे हल्दी वाला पानी किस वक्त पीना सही है।
हल्दी का पानी पीने के फायदे
– हल्दी का पानी एक डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करता है। जो स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है। अगर आपको एक्ने, ओपन स्किन पोर्स, पिंपल्स और दाग जैसी प्रॉब्लम है तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
– विंटर सीजन में जिन लोगों को अक्सर सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी प्रॉब्लम हो जाती है उनके लिए हल्दी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। ये इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करता है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमका मिलती है।
– प्रतिदिन हल्दी का पानी पीने से दिमाग तेज होता है।
– शरीर में किसी भी तरह की सूजन है और वह दवाओं से ठीक नहीं हो रही है तो हल्दी का पानी इसे ठीक करने में मदद कर सकता है।
– हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर के खतरे को कम करते हैं। प्रतिदिन हल्दी के पानी का सेवन करने से कार्डियोवस्कुलर डिजीज और स्ट्रोक का कारण बनने वाले कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कम किया जा सकता है।
– जो लोग फिटनेस फ्रीक हैं या वजन कम करने की चाहत रखते हैं तो भी हल्दी का पानी आपके लिए बेस्ट है। हल्दी शरीर में फैट बढ़ाने वाले टिश्यू को बनने से रोकने में मददगार साबित होता है।
किस समय पीना चाहिए हल्दी का पानी
– हल्दी के पानी का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट ही करना चाहिए।
– अगर आप चाय, कॉफी के बाद हल्दी के पानी का सेवन करेंगे तो ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
कैसे बनाया जाता है हल्दी का पानी
– हल्दी का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी को गुनगुना कर लें।
– अब गुनगुने पानी में एक चुटकी हल्दी या हल्दी की छोटी सी गांठ डालकर उबाल लें।
– अब इसे एक गिलास में छान लें और इसमें स्वादानुसार शहद मिक्स कर लें।
– हल्दी के पानी का सेवन गर्म ही करें।










