
भारत में इन दिनों एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। एप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज जब कोरोना महामारी के दौर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करके निरोग रहा जा सकता है, ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से डायबिटीज, पेट की प्रॉब्लम, बढ़ते वजन की समस्या में छुटकारा मिल सकता है। यह सीजनल इंफेक्शन, एलर्जिस को कम करता है, स्किन प्रॉब्लम्स के नेचुरल इलाज के तौर पर एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग होता है। ये घुटनों या जोड़ों के दर्द में भी ये बहुत फायदेमंद है। इससे हमारे शरीर का पीएच लेवल सही रहता है। आइए जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कैसे करें और इसके फायदे क्या हैं?
डायबिटीज: एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड की प्रचूर मात्रा पाई जाती है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नियमित तौर पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे शरीर का शुगर लेवल कम हो जाता है।
फैट कंट्रोलः एप्पल साइडर विनेगर शरीर में फैट स्टोर करने वाले इंसुलिन हार्मोन को टैप करने में मदद करता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि एप्पल साइडर विनेगर की एक निश्चित मात्रा पीने से शरीर का फैट कम होता है।
भूख को करता है कंट्रोलः इसमें एसिटिक एसिड होता है जिससे भूख शांत होती है। इसे पीने से दिमाग में पेट के भरने होने के संकेत जाते हैं और आप ज्यादा खाने से बचते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर?
- वजन कम करने के लिए आप Apple Cider Vinegar को रोज सुबह खाली पेट पिएं।
- इसके लिए आपको 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेना है इसमें आधा चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच पिंक सॉल्ट जिसे सेंधा नमक कहते ऐड करना हैं।
- इन सभी चीजों को एक साथ मिक्स करें और पिएं।










