किचन में मिलने वाले सामान को हेल्थ के लिए यूज करने के लिए हम अक्सर कतराते हैं। लाइफ के इस बिजी शेड्यूल में हम दवाई लेना ज्यादा पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में एक कोनो में रखा हुआ हींग आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स अपच, गैस, पेट की जितनी भी बीमारियां होती है उसमें फायदेमंद होती है।
हींग में कोमरिन्स तत्व पाया जाता है जो खून को पतला करने में हेल्प करता है, जिससे आपकी बॉडी का कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज रहता है।
ये फ्री रेडिकल्स से शरीर की कोशिकाओं को बचाती है। हींग कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में भी बॉडी की हेल्प करती है।
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में काफी राहत देते हैं।