
खांसी-जुकाम हर बदलते मौसम के साथ आने वाली समस्या है और हमारे किचन में कई ऐसे घरेलु नुस्खे (Home Remedies) छिपे होते हैं जिनसे खांसी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियां तुरंत की फुर्र हो जाती हैं। बदलते मौसम में अगर आप भी सर्दी, खांसी या जुकाम से परेशान हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं 5 रामबाण घरेलू नुस्खे, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
शहद, नींबू और इलायची
– एक चुटकी इलायची पाउडर में आधा चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू का रस अच्छे से मिलाएं।
– इन तीनों चीजों को मिक्स करके एक सिरप तैयार हो जाएगा।
– इस सिरप का दिन में सिर्फ 2 बार ही सेवन करें, इससे आपको खांसी-जुकाम से काफी राहत मिलेगी।
दूध और हल्दी
– ठंड के मौसम में हल्दी और दूध पीने की सलाह अक्सर बड़े बुजुर्ग देते हैं।
– हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो जुकाम को ठीक करने में काफी फायदेमंद मानें जाते हैं।
– हल्दी वाले दूध का सेवन रात को सोने से पहले ही करें।
बॉडी को गर्म करने वाली चाय
– सर्दी-जुकाम में नॉर्मल चाय पीने की बजाय मसाला चाय पिएं।
– चाय में अदरक, तुलसी, काली मिर्च डालकर पकाएं।
– इन तीनों ही चीजें सर्दी-जुकाम, खांसी,गले की खराश से तुरंत राहत दिला सकती हैं।
अलसी के बीज
– गर्म पानी में अलसी के बीजों को तब तक पकाएं, जब तक वो पूरी तरह से फूल न जाएं।
– जब अलसी के बीज मोटे हो जाएं तो उसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर सेवन करें।
अदरक और नमक
– सर्दी से निजात पाने के लिए अदरक को छोटे टुकड़ों में काटें और उसमें नमक मिलाएं।
– अदरक और नमक को मिलाने के बाद तुरंत इसका सेवन करें।
– आप चाहें तो अदरक के जूस में थोड़ा सा नमक डालकर भी पी सकते हैं इससे आपका गला तुरंत खुल जाएगा और सर्दी-खांसी से भी राहत मिलेगी।










