Home Health सर्दियों में रखें इन 5 बातों का ख़ास ख्याल

सर्दियों में रखें इन 5 बातों का ख़ास ख्याल

Photo Courtesy : Pexels
Ashu Das
सर्दियों के दिनों में जो पहन लो सब फबता है, जो खा लो सब पच भी जाता है। लाइट मेकअप में भी चेहरा खिल जाता है इसके बाद भी हम कितनी सावधानी से खाते हैं और रहते हैं। कई बार यही सावधानियां हमारी बॉडी के लिए अच्छी हो जाती हैं तो कई बार नुकसान कर जाती है। जानिए कैसे आपकी सावधानी आपकी बॉडी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
1. सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए अगर आप भी पूरे दिन हाथों और पैरों को ढ़ककर रखती हैं तो आपके हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरा दिन हाथ पैर ढके रहने से बॉडी ज्यादा गर्म हो सकती है, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
2. ठंड का मौसम है तो प्यास वैसे भी नहीं लगेगी, मगर आप पानी पीना ना छोड़े। बेशक थोड़ा सा ही सही पानी जरूर पिएं।
3. सर्दियों का मौसम है तो कभी परांठे,कभी हलवा तो कभी मसालों से भरा चटपटा खाना तो बनता है। खाइए किसने रोका है पर रोज नहीं, इस तरह का खाना रोज खाने से कोलेस्ट्रॉल बढता है।
4. सर्दियों में स्किन रफ होना एक आम बात है लेकिन आप उस पर बार-बार क्रीम लगा रही हैं तो ये धूल, मिट्टी और कीटाणुओं को अपनी ओर खींचकर आपकी स्कीन को नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है।
5. सर्दियों में आइसक्रीम खाने का अपनी ही अलग मजा है अगर आप भी ऐसा सोचकर कांपती हुई ठंड में आइसक्रीम खाती हैं तो सावधान रहें, क्योंकि यह ठंडक आपके गले में संक्रमण पैदा कर सकती है।
Previous articleये हैं थाइरॉयड होने के 9 कारण – डॉ. सुबोध बांझल
Next articleएड्स – इस बीमारी का 50 फीसदी हिस्सा महिलाओं में पाया जाता है