Home Health सर्दी-जुकाम में कलौंजी के 5 फायदे

सर्दी-जुकाम में कलौंजी के 5 फायदे

5 benefits of Kalonji in cold and cough in hindi
Photo : Mockupo

इंडियन किचन में हर तरह की बीमारी का इलाज छिपा हुआ है अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इंडियन किचन में कई ऐसे मसाले हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि बीमारी को जड़ से खत्म करने की ताकत रखते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है कलौंजी। अब बदलते मौसम में बच्चों, बड़ों सबको सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी बीमारी होना आम बात है। ऐसे में आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कलौंजी में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम व जिंक पाया जाता है। जो बच्चों और बड़ों को सर्दी-खांसी वायरल से बचा जा सकता है, तो आइए जानते हैं कैसे करें कलौंजी का यूज।

– सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए कलौंजी के बीजों को तवे या किसी भी बर्तन में गर्म कर लें। अब इसकी खुशबू लें।

– ध्यान रहे कि कलौंजी को गर्म करके इसकी खुशबू लेने की प्रक्रिया को आपको दिन में दो बार दोहराना है। इस प्रोसेस को महज 2 से 3 दिन करने से आपको हर तरह की सर्दी, खांसी, जुकाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

कलौंजी का तेल भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपकी लाइफस्टाइल बहुत बिजी है और कलौंजी को गर्म करने का प्रोसेस फॉलो नहीं करना चाहते हैं तो आप इसके तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

– कलौंजी का तेल आसानी से बाजार में मिल जाता है। कलौंजी के तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें या फिर उसकी कुछ बुँदे किसी कपड़े पर डाल कर सूंघे।

– इस प्रोसेस को भी आप दिन में 2 बार कर सकते हैं।

Previous articleNever had such an amazing birthday celebration in my life-Asha Bhosle
Next article4 टिप्स: ऐसे बचें लैपटॉप-मोबाइल से होने वाले स्किन डैमेज से