Home Health लू से बचने के 10 आसान घरेलू उपाय

लू से बचने के 10 आसान घरेलू उपाय

गर्मियों में लू लगना एक आम बात है। लू से बचने के लिए आप घर में मिलने वाली कई चीजों का इस्तेमाल कर सकतें है।
1. लू से बचने के लिए आंख, कान और नाक की सुरक्षा जरूरी है। इनके जरिए गर्म हवाएं शरीर में प्रवेश कर जाती है और आप लू का शिकार हो जाते हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले चेहरे को ढ़कने को कहा जाता है। धूप में निकलते वक्त छाता, कैप या स्कार्फ ज़रूर इस्तेमाल करना चाहिए। लू में सिर ढक कर रखना बहुत ज़रूरी है।
2. लू लगने की सबसे बड़ी वजह है शरीर में पानी की कमी होना। इसलिए गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। जितना हो सके पानी, ठंडा शरबत, आम पना, शिकंजी, खस का शर्बत, लस्सी, जूस, नारियल पानी पीते रहें। गर्मी में थोड़ी – थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
3. धनिए को पानी में भिगोकर रखें, फिर उसे अच्छी तरह मसलकर तथा छानकर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पीएं।
4. धूप से आने के बाद थोड़ा सा प्याज का रस शहद में मिलाकर चाटने से लू लगने का खतरा कम होता है।
5. खाली पेट धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्मी में हल्का भोजन करना चाहिए।
5. रोज़ दो से तीन टाइम दही ज़रूर खाएं। गर्मी में खाने के बाद गुड़ खाने से भी लू लगने की सम्भावना कम हो जाती है।
6. खाने में पुदीना चटनी, हरे धनिये की चटनी, लौकी या गाजर के रायते को शामिल करें।
7. गर्मियों में आम का पन्ना पीना चाहिए।
8. इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में शकर शक्कर मिलाकर पीना चाहिए।
9. लू से बचने के लिए बेल या नींबू का शर्बत पीना चाहिए। यह आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
10 . पानी में ग्लूकोज मिलाकर पीते रहना चाहिए। इससे शरीर इससे बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।
Previous articleअब चोर भी आपकी कार से दूर रहेंगे
Next articleमानसून स्किन केयर टिप्स