Home Fashion इयरिंग्स स्टाइल करने के कुछ खास तरीके

इयरिंग्स स्टाइल करने के कुछ खास तरीके

ड्रेस के साथ इयरिंग्स को मैच करना हर लेडी को पसंद होता है। अगर आप भी हमेशा नए स्टाइल में इयरिंग्स को कैरी करना पसंद करती हैं तो हम आपको आज बताने जा रहे हैं कुछ स्पेशल इयरिंग्स कैरी करने के टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने लुक्स को परफेक्ट बना सकती हैं।

सिंपल सिल्वर
इयरिंग्स खरीदते और पहनते वक्त ध्यान रहे कि ये सिंपली सिल्वर कलर की हो। सिल्वर कलर की खास बात ये है कि ये साड़ी, सूट, ऑफिशियल लुक्स के साथ फिट बैठती है। अगर आप प्रिंटेड साड़ी, जंप सूट या ड्रेस कैरी कर रही हैं तो इसके साथ सिल्वर इयरिंग्स को कैरी करें।

चांदबाली
जो लेडीज वेस्टर्न नहीं बल्कि इंडियन ड्रेस को पहनना ज्यादा पसंद करती हैं उनके लिए इन दिनों चांदबाली काफी ट्रेंडिंग है। अगर आप लाइट वेट साड़ीस प्रिटेंड या प्लेन कुर्ती पहनना करना पसंद करती हैं तो आपके लिए स्टोन वाली चांदबाली पहनना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।


आप चाहे तो अपने ट्रेडिशन लुक में भी चांदबाली को कैरी कर सकती हैं। चांदबाली की खास बात ये है कि इसे रेगुलर वियर के साथ सूट और लहंगे के साथ भी कैरी किया जा सकता है।

हैवी झुमके

हैवी झुमके डेली वियर में कैरी करना थोड़ी मुश्किल काम है, लेकिन फेस्टिवल सीजन के लिए ये बेस्ट है। नवरात्रि, दिवाली और भाई दूज के मौके पर अगर आप सिंपल सूट पहन रही हैं तो उसके साथ हैवी और बड़े इयरिंग्स को कैरी करें, इससे आपका लुक स्टाइलिश दिखेगा।

नेक पीस के साथ करें मैच

इयरिंग्स को नेक पीस के साथ मैच करके पहनने का ट्रेंड भी इन दिनों खूब है। अगर आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ नेकपीस और इयरिंग्स को कैरी कर चाहती हैं तो स्टोन वर्क को ट्राई कर सकती हैं। इस लुक को पार्टी और ऑफिस में रिक्रिएट करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Previous article14 फोटो – हैप्पी बर्थडे माई लाइफ: आलिया भट्ट
Next articleस्लिट ड्रेस में छाया जैस्मिन भसीन का जादू