Home Fashion तीज पर दिखना है स्टाइलिश ? नेहा कक्कड़ के इन लुक्स से...

तीज पर दिखना है स्टाइलिश ? नेहा कक्कड़ के इन लुक्स से लें स्टाइलिंग आइडिया

Photo : instagram/nehakakkar

सिंगर नेहा कक्कड़ अपने फैशन सेंस और स्टाइलिंग के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब चाहे वो इंडियन ट्रेडिशनल लुक हो या वेटस्टर्न आउटफिट नेहा हर लुक को परफेक्ट तरीके से कैरी करके दूसरों को इंस्पायर करती हैं। तीज के मौके पर अगर आप भी अपने लुक को रीक्रिएट करने की सोच रही हैं तो नेहा कक्कड़ के ये लुक्स आपके काम आ सकते हैं।

लुक-1

शादी के बाद अगर ये आपकी पहली तीज है और आप साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो नेहा का येलो ड्रेस लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस लुक में नेहा ने फ्लेयर प्लाजो के साथ ब्लाउज और जैकेट को कैरी किया है। हाथों में लाल चूड़ा और इयरिंग लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बेस्ट है।

लुक- 2

व्हाइट ड्रेस के साथ गजरा लुक। आप चाहे तो अपनी साड़ी के साथ इस लुक को दुपट्टा ऐड करके रीक्रिएट कर सकती हैं। नेहा की तरह बालों में गजरा और झुमका पहनेंगी तो सबकी निगाहें आप पर ही टिक जाएंगीं।

लुक- 3

नीले रंग की इस साड़ी में हल्का सा शिमर टच है। हैवी वर्क वाला ब्लाउज और सिंपल सी साड़ी इन दिनों खूब फैशन में है। इस लुक में नेहा ने मौचिंग इयररिंग्स पहने हैं और छोटी सी बिंदी लगाई है।

लुक-4

अगर आप हैवी ड्रेसिंग नहीं बल्कि तीज पर सिंपल दिखना चाहती हैं तो प्लाजो के साथ लॉन्ग कुर्ती और मिस मैच लहरिया दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। इस लुक को कैरी करते वक्त ध्यान रहे कि आउटफिट बेशक सिंपल हो, लेकिन दुपट्टा थोड़ा सा हैवी होना चाहिए।

लुक- 5

खूबसूरत से लहंगे के साथ बालों में गजरा, एक हाथ में चूड़ियां दूसरे में ब्रेसलेट,कानों में बड़े-बड़े झुमकों में नेहा का ये लुक बेहद परफेक्ट है। इस लुक के साथ आप स्मोकी आई और लाइट शेड लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं।

 

Previous articleदिल्ली के नज़दीक सस्ती वीकेंड डेस्टिनेशन
Next articleIATA – ट्रैवल पास क्या है?