
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पेरिस में हैं। आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा पेरिस में Global Citizen Live शो को होस्ट करेंगी। पेरिस पहुंचते ही एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा का स्टनिंग अंदाज देखने को मिला है। लोगों ने प्रियंका के पेरिस लुक को मॉर्डन प्रिंसिस लुक करार दिया है। इस लुक को देखने के बाद फैन्स प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पेरिस की तस्वीरों को शेयर किया है। पीसी के पोस्ट के मुताबिक, उनके लुक को लॉ रोच ने स्टाइल किया था, जिन्होंने अदाकारा के लिए न्यू यॉर्क बेस्ड नेपाली फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग के कलेक्शन से ड्रेस पिक की थी। इस गॉरजस पीस में ऊपर राउंड नेकलाइन थी, जिसके साथ नीचे अटैच्ड वलूमनस स्कर्ट रखी गई थी।
View this post on Instagram
स्काई और डार्क ब्लू कॉम्बिनेशन की ड्रेस के साथ प्रियंका ने गोल्डन पंप हील्स पहनी थीं और लुक को लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। पेरिस की गलियों में प्रियंका का फैशन एक बार फिर लड़कियों को नए गोल्स देता हुआ नजर आ रहा है ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
View this post on Instagram
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने अलग तरह के फैशन गोल्स दिए हों। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने आराम करते हुए भी एक स्टाइलिश गाउन को कैरी किया था। लाइट मेकअप के साथ प्रियंका ने चश्मों को कैरी किया था जो कंफर्टेबल लग रहा था।
View this post on Instagram
इससे पहले अपने रेस्त्रां सोना में पहुंची प्रियंका ने वहां भी स्टाइल में सबको मात दी थी। सोना विजिट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने काउल नेकलाइन की आइवरी स्लिप ड्रेस पहनी थी, जिसमें बैकलेस डिजाइन दिया गया था। प्रियंका के इस लुक ने भी काफी तारीफ बंटोरी थी।
प्रियंका चोपड़ा के पेरिस लुक पर आप क्या कहना चाहेंगे? बताइए हमारे फेसबुक पेज पर…










