Home Fashion 4 आइडियाज – शू के साथ मैच करें अपना हैंड बैग

4 आइडियाज – शू के साथ मैच करें अपना हैंड बैग

Ashu Das
जितने कपड़े, उतने तरह के या फिर कहूं, उतने ही कलर के शू और बैग कैरी करना लड़कियों की स्पेशालिटी होती है। ज्यादातर टाइम हम लोग यही सोचकर परेशान रहते हैं कि आखिरकार किन कपड़ों के साथ किस तरह का बैग कैरी करें जो हमारी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाए।

घर से निकलते वक्त आधा घंटा तो इसी में चला जाता है कि आखिरकार हर बार अपनी ड्रेस से मैचिंग बैग कैसे और कहां से आएगा। तो बॉलीवुड डीवा नेहा धूपिया के इस स्टाइल से ले प्रेरणा।

अगर आप अब तक ड्रेस से मैच हैंडबैग्स की फिलॉसफी को फॉलो कर रही थी तो अब इस फिलॉसफी को चेंज करने का टाइम आ गया है। अब ड्रेस की जगह अपने शू के साथ मैच करो अपना हैंडबैग। आप रोजाना के स्टाइल में फुटवियर के साथ मैचिंग बैग ले लीजिए।
मैचिंग शू और बैग हमेशा ही अट्रेक्टिव लगते हैं। फिर चाहे आपने किसी भी कलर या स्टाइल के कपड़े पहने हो, सबका ध्यान बार-बार ना सिर्फ आपके बैग और शूज पर जाएगा बल्कि सब आपको स्टाइलिश की क्वीन समझेंगे।

 

Lovely @suzkr 😘 PC @theazharkhan

A post shared by citywomenmagazine.in (@citywomenmagazine) on

Previous articleलेज़र टीथ वाइटनिंग
Next articleमीनोपॉस के प्रभावों से निपटने के लिए ज़रूरी हैं मीनोपॉस सप्लीमेंट