
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उन हसीनाओं में शुमार हैं जिनका स्क्रीन और पर्सनल लुक्स काफी ग्लैमरस हैं। दीपिका ट्रेंड्स को न सिर्फ ट्राई करती हैं बल्कि उसे यूथ के लिए सेट भी करती हैं। यही वजह है कि दीपिका पादुकोण को अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत ज्यादा पसंद हैं। इस टॉल-स्लिम ब्यूटीफुल एक्ट्रेस का अब तक सबसे बेस्ट लुक सामने आया है। दीपिका के इस लुक में न सिर्फ टोन्ड बॉडी को हाइलाइट किया है बल्कि मेकअप का भी बारीकी से ध्यान से ध्यान रखा है।
इस लुक में दीपिका पादुकोण ने ऑफ वाइट कलर का बॉडीसूट पहना था, जो कि स्ट्रेचेबल मटीरियल से बनाया गया था। इस सेट में बिल्विंग स्लीव्स थीं, जिसके साथ राउंड नेकलाइन को ऐड किया था। इस लुक में दीपिका पादुकोण ने लाइट गोल्डन कलर की हील्स को मिक्स मैच किया था। लुक के अलावा दीपिका ने क्लासिक कलर-कॉम्बिनेशन वाले इस ऑउटफिट के साथ चैन बैग को कैरी किया था।

बात अगर मेकअप की करें तो दीपिका ने उसे नेचुरल टोन देने की कोशिश की थी। स्किन और लिप्स को नेचुरल टोन रखते हुए दीपिका पादुकोण ने आंखों को खासतौर पर हाइलाइट किया था, जो उन्हें कूल लुक दे रही थी।

बालों को मेसी लुक देते हुए दीपिका ने कानों में गोल्डन इयरिंग्स को कैरी किया था। ये गोल्डन इयरिंग्स न सिर्फ दीपिका के स्टाइल को कंप्लीट कर रहे थे बल्कि सबका ध्यान उनकी आंखों की ओर से खींच रहे थे।
काम की बात करें, तो दीपिका पादुकोण की कई फिल्में रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। फिल्म ’83’ का तो फैंस काफी लंबे अर्से से इंतजार कर रहे हैं। इसमें उनके पति रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।










