Home Fashion कियारा आडवाणी का “ओह माई मिर्ची ” स्टाइल

कियारा आडवाणी का “ओह माई मिर्ची ” स्टाइल

Instagram/@kiaraaliaadvani

कियारा आडवाणी (Actress Kiara Advani) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। कियारा फिल्म, शोज के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी एक से बढ़कर एक तस्‍वीरें और वीडियोज को शेयर करती हैं। कियारा की ड्रेसिंग चॉइस अक्सर लोगों को काफी पसंद आती हैं। खास कर कॉलेज गर्ल्स में कियारा के लुक्स काफी पॉपलुर है। पिछले दिनों इंडियन लुक्स से फैन्स का दिल जीतने वाली कियारा ने इस बार वेस्टर्न लुक से फैन्स का ध्यान खींचा हैं।

लेटेस्ट फोटोशूट में वाइट और ग्रीन शेड्स में कियारा देखते ही बन रही हैं। वहीं, उनकी मुस्‍कान लाइमलाइट को बढ़ा रही है। इस फोटोशूट में कियारा ने पर्फेक्‍शन के साथ पोज दिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

ड्रेस के अलावा इन फोटोज को शेयर करते हुए कियारा ने जो कैप्शन दिया था वो काफी दिलचस्प है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ओह माई मिर्ची।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा की फोटोज की फैन्स काफी तारीफ कर रहे हैं। कियारा के एक फैन ने फोटो पर कमेंट किया- कोई तुमसा नहीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ ‘शेरशाह’ में नजर आई थीं। इस फिल्न को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में कियारा की एक्टिंग के अलावा इंडियन ट्रेडिशन लुक्स की काफी तारीफ हुई थी। फिलहाल कियारा आ़डवाणी, कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म अगले रिलीज हो सकती है।

 

 

Previous articlePriyanka Lalwani : Hosting a show has a special place in my heart
Next articleKey Monastery : 11 वीं सदी पुराना है “की गोम्पा मठ” का इतिहास