
बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल केट शर्मा (Kate Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। केट अपने चाहने वालों के साथ नए-नए अंदाज में तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। रिसेंटली उन्होंने कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। व्हाइट ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट में केट शर्मा हुस्न परी जैसी लग रही हैं।
View this post on Instagram
लेकिन इस बार केट शर्मा की ड्रेसिंग से ज्यादा उनका आई मेकअप चर्चा में हैं। सिंपल ड्रेस में केट ने आंखों के लिए रेनबो शेड को चूज किया है। हैवी बेस काजल, लाइनर के साथ उन्होंने शैडो के लिए कई रंगों को मिक्स किया था। नशीली आंखों के साथ केट ने लिप्स को हाई लाइट करने के लिए कैरट कलर का चुनाव किया था।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों में केट जितनी खूबसूरत लग रही हैं उन्होंने फोटो पर कैप्शन भी उतना ही खूबसूरत दिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए केट ने कैप्शन में लिखा, “सभी परियों के पास छड़ी नहीं होती, कुछ की आंखों में जादू होता है।”
View this post on Instagram
ये कोई पहला मौका नहीं है जब केट की तस्वीरों की इतनी चर्चा हो रही है। केट आए दिन अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। कभी शॉर्ट्स पहन तो कभी जिम आउटफिट में। केट की तस्वीरों को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं।










