
बॉडीकॉन ड्रेस में हर लड़की स्टाइलिश और स्टनिंग नजर आती है। अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। खासकर स्लिम फिगल को फ्लॉन्ट करना हो तो बॉडीकॉन ड्रेस से बेस्ट ऑप्शन कोई हो ही नहीं सकता है। अब ड्रेस चाहे कितनी ही खास क्यों न हो हम लड़कियों के साथ सबसे बड़ी प्रॉब्लम ये है कि हम कपड़ों को रिपीट करना पसंद नहीं करतीं।
बॉडीकॉन ड्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। दो या तीन बार पहनने के बाद हम या तो ड्रेस किसी और दे देते हैं या फिर अलमारी के ऐसे कोने में छिपा देते हैं, जहां हमें ये खुद नजर नहीं आती। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो हम आपको बताने जा रहे हैं बॉडीकॉन ड्रेस को जरा हटके कैरी करने के तरीके, जो न सिर्फ आपको स्टिंग लुक देंगे बल्कि आप इससे बोर भी नहीं होंगी।
View this post on Instagram
अब बात करते है बॉडीकॉन ड्रेस के साथ आप किस तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
ऑफिस लुक में करें कैरी
सिर्फ पार्टी ही क्यों आप बॉडीकॉन ड्रेस को ऑफिस लुक में भी कैरी कर सकती हैं। स्टाइलिंग सेंस को उभारने के लिए आप बॉडीकॉन ड्रेस को ब्लेजर और हील्स के साथ कैरी कर सकती हैं। ऑफिस में बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करते वक्त ध्यान रहे कि ये ज्यादा डार्क शेड में न हो।
स्कर्ट के साथ करें कैरी
बॉडीकॉन ड्रेस को कैरी करने का बेस्ट तरीका है स्कर्ट के साथ। आप बॉडीकॉन ड्रेस को स्कर्ट के साथ कैरी करके टॉप लुक दे सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स और हील्स को कैरी कर सकती हैं। अगर आप हील्स में कंफर्टेबल नहीं हैं तो उसे शूज के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
तो अब आप बॉडीकॉन ड्रेस को किस तरह कैरी करके खुद को स्टाइलिश लुक देना चाहेंगे हमें फेसबुक और इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।










