Home Fashion Festival Special: गरबा नाइट में दिखें सेलिब्रिटीज की तरह खास

Festival Special: गरबा नाइट में दिखें सेलिब्रिटीज की तरह खास

singer Aastha Gill
singer Aastha Gill

नवरात्री में जगह जगह गरबा नाईट शुरू हो गई है। इस स्पेशल डांस नाईट में हर लड़की सबसे खूबसूरत और ख़ास दिखना चाहती है। या फिर कहें की गरबा नाईट की स्टार दिखना चाहती है। पर कैसे ?

इतना भी मुश्किल नहीं है। इसके लिए आपको चाहिए एक स्टाइलिश और आरामदायक ड्रेस, परफेक्ट मेकअप, मैचिंग ज्वेलरी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

कोशिश करें गरबा नाईट के लिए स्टाइलिश और आरामदायद ड्रेस चुनने की। ताकि डांस करने में परेशानी न हो और आप खुल कर इवेंट का लुफ्त उठा सकें।

बात करें अगर ज्वेलरी की तो आज कल बोल्ड लुक देने वाली हैवी ज्वेलरी भी काफी लाइट वेट में आने लगी है। इन्हें पहनना और केरी करना भी आसान होता है। आप ड्रेस के हिसाब से स्टोन, कुंदन, पर्ल या ऑक्सीडाइज़ ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

गरबा नाईट में जा रही हैं तो छोटे साइज का स्लिंग बैग इस्तेमाल करें। जिसे आप आसानी से क्रॉस शोल्डर पहन कर भी डांस कर सकती हैं।

अब बात मेकअप की। वैसे तो आज कल हर लड़की हल्का मेकअप पसंद करती है। गरबा नाईट में आप थोड़ा हैवी और बोल्ड मेकअप ट्राई कर सकती हैं। मेकअप के अंत में मेकअप फिनिशिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना न भूले। ताकि आपको में मेकअप प्रोडक्ट रखने न पड़े।

Previous articleकिरूबा मुनुसामी एक मानवाधिकार वकील
Next articleहिमाचल प्रदेश के नादौन में लड़कियों ने राफ्टिंग में दिखाया दम