Home Fashion एथनिक लुक : त्योहारों में भी दिखें हमेशा क्लासी

एथनिक लुक : त्योहारों में भी दिखें हमेशा क्लासी

कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। दुर्गा पूजा, नवरात्रि 2021, दशहरा, करवाचौथ और फिर दीवाली। त्योहारी सीजन में फेस्टिव वाइब्स को एन्जॉय करने के लिए तैयार होना बहुत जरूरी है। तैयार होने के लिए फैशन गेम को अप करना भी जरूरी है ताकि आप हर दिन खुद को क्लासी और एलिगेंट लुक दे सकें। फेस्टिवल सीजन के लिए अगर आपने अभी तक अपने लिए कोई ड्रेस या फिर आउट फिट सिलेक्ट नहीं किया है तो हम यहां आपके लिए कुछ सेलेब्स इंस्पायर्ड आउटफिट्स लाए हैं, जो आपको बहुत ही पसंद आएंगे।

फेस्टिवल सीजन में अगर आप साड़ी पहनना चाह रही हैं तो जरीन खान की ग्रे साड़ी आपके लिए परफेक्ट है। आप चाहे तो जरीन की तरह ही साड़ी के साथ सिलवर ब्लाउज डिजाइन अपने लुक में ऐड कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनते वक्त ध्यान रहे कि मेकअप हैवी न हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

नवरात्रि में डांडिया, गरबा नाइट में जाने की प्लानिंग है तो कंगना का येलो सूट हर लड़की को सूट करेगा। कंगना ने अपने इस लुक को ब्लैक बिंदी और हैवी झुमको के कम्लीट किया है। आप कंफर्ट के हिसाब से सूट के नीचे जूतियां कैरी कर सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tisca Chopra (@tiscaofficial)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq)

जो लड़कियां फेस्टिवल सीजन में न तो ज्यादा हैवी ड्रेस कैरी करना चाहती हैं और न ही हैवी मेकअप तो उनके लिए हुमा कुरैशी का सिंपल लुक इंस्पिरेशन बन सकता है। इस लुक को कैरी करते वक्त आंखों को बोल्ड रखना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

फेस्टिवल सीजन में जैकलीन का ये प्रिंट वाला लहंगा उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो कुछ डिफ्रेंट ट्राई करना चाहती हैं। जैकलीन की तरह आप भी अपने लुक को चोकर नेकपीस, लाइट इयरिंग्स और वॉच के साथ कंप्लीट करती हैं तो सबकी निगाहें आप ही ठहर जाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

जो महिलाएं इस फेस्टिवल सीजन में नए कपड़े नहीं खरीदना चाहती हैं और पुराने अनारकली को रीक्रिएट करने की सोच रही हैं तो वो जूही के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अनारकली सूट को कैरी करते वक्त ध्यान रहे कि मेकअप और जूलरी दोनों ही हैवी हो, ताकि लोगों का ध्यान आपकी पुरानी ड्रेस की तरह जाए ही नहीं।

साड़ी के नए स्टाइल में पहनने की चाह रखने वाली लड़कियों के लिए शिल्पा का ये येलो अवतार परफेक्ट है। इस लुक के साथ शिल्पाने पफ स्लीव्स वाले डीप नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस लुक को फेस्टिवल टच देने के लिए शिल्पा ने मांग टीका, हैवी नेकपीस के साथ छोटे से इयरिंग्स को कैरी किया है। लोगों का ध्यान साड़ी के अलावा उनके मेकअप पर जाए इसके लिए शिल्पा ने स्मोकी आई पर फोकस किया है।

शरारा पैंट्स और कुर्ती करने वाली लड़कियों के लिए उर्वशी का ये लुक बेस्ट है। इस इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में आप भी उर्वशी की तरह स्मोकी आई और बिंदी के साथ फेस्टिवल टच दे सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

हैवी साड़ी, सूट न पहनने वाली महिलाएं, लड़कियां इस फेस्टिवल सीजन दिया मिर्जा के हैंडलूम कलेक्शन से कुछ खास पिक कर सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या बालन के साड़ी का कलेक्शन काफी खास है और अगर आप प्रिंट, फ्लोरल साड़ी पहनने की शौकीन हैं और फेस्टिवल लुक में भी ऐसा ही कुछ पहनने की सोच रही हैं तो विद्या बालन का कलेक्शन आपके काम आ सकता है।

Previous articleस्किन प्रॉब्लम पर सालों से क्या बर्दाश्त कर रही हैं यामी गौतम?
Next articleक्या है ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका?