Home Fashion City-Trend जंपसूट के साथ कूल लुक देगी ये एक्सेसरीज

जंपसूट के साथ कूल लुक देगी ये एक्सेसरीज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

आज के दौर में कॉलेज जाने वाली लड़कियां हों या फिर ऑफिस वर्क लेडीज सब में जंपसूट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जंपसूट अब सिर्फ एक केजुअल वियर नहीं रह गया है बल्कि फेस्टिवल, डेट, आउटिंग और पार्टी वियर भी है। हालांकि जंपसूट में आपका लुक तभी अच्छा लगता है, जब आप इसे सही तरह से एसेसराइज करें। कई बार लड़कियां जंपसूट को कैरी तो कर लेती हैं, लेकिन एसेसराइज नहीं कर पाती हैं जो उनके लुक को स्टाइलिश दिखाने की बजाय अटपटा दिखा देता है।

इसीलिए आज हम आपको जंपसूट को स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन और स्टाइलिश आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लुक को शानदार बनाने में मददगार साबित होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

बेल्ट है बहुत जरूरी

अगर आप प्लेन फ्रैबिक जंपसूट कैरी कर रही हैं तो ये आपके लुक को बोरिंग बना सकता है। इसलिए जरूरी है इसके साथ बेल्ट कैरी की जाए। प्लेन जंपसूट के साथ बेल्ट कैरी करने से ये आपके लुक को स्पाइसअप करती है। आप अपने जंपसूट के कलर के साथ बेल्ट को चूज कर सकती हैं। बेल्ट को कैरी करते वक्त ध्यान रहे कि फुटवियर उससे मैच करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

ईयरिंग और रिंग्स

जंपसूट को पार्टी वियर के लिए भी कैरी किया जा सकता है। अब ध्यान रहे कि आपके जंपसूट के साथ ईयररिंग और रिंग्स मैच हों। अगर आप सॉलिड कलर का जंपसूट पार्टी वियर के लिए चूज कर रही हैं तो गोल्ड जूलरी को कैरी कर सकती हैं। इस लुक में आप फुटवियर के साथ भी एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं।

 

आप जंपसूट को बीच लुक के लिए भी कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल आउटफिट के साथ हेडबैंड के साथ जंपसूट और व्हाइट शूज आपके बीच लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बेस्ट है। जंपसूट को कैरी करते वक्त आप कई तरह से एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं।

हालांकि, इस दौरान ध्यान रहे कि ज्यादा जूलरी या मिक्स मैच के चक्कर में कुछ ऐसा न पहन लें जो ओवर दिखें। जंपसूट पर सबका ध्यान खींचने के लिए फोकस प्वाइंट के लिए लाइट जूलरी को कैरी करें।

Previous articleपुरुषों की तुलना में महिलाओं की अधिक होती है नी रिप्लेसमेंट सर्जरी
Next articleसुंदर बाल चाहिए तो घर पर ऐसे करें डीप कंडीशनिंग