नीला रंग न सिर्फ आम, बल्कि पार्टी लुक में भी जचता है। नीले रंग का स्कर्ट, प्रिंटेड ड्रेस, टॉप, ट्राउज़र इस मौसम पहन कर आप भी अट्रैक्टिव और कूल लुक पा सकती है।
सना सईद का ये येलो ऑउटफिट इस सीज़न का सबसे इन डिमांड कलर है। इस सीज़न में ये कलर आपको एक बहुत ही फ्रेश और कूल लुक देता है।
हरा रंग मानसून के लिए ताजगी और ठंडक का सिम्बल कहा जाता है। इस ताज़गी को अगर आप मानसून में महसूस करना चाहती हैं तो आप नेहा धूपिया की तरह हरे रंग का ड्रेस भी चुन सकती हैं।
मानसून के सीज़न में मैजेंटा रंग एक अच्छी पसंद है। बोल्ड होते हुए भी ये रंग आपको आकर्षक और खिला खिला लुक देता है।










