कटरीना कैफ़ ने बारिश में साड़ी क्या पहनी हर लड़की साड़ी लुक ट्राई करने को बेताब हो रही है। और हो भी क्यों ना आखिर शादियों का सीजन भी तो शुरू होने वाला है। रोका, सगाई, मेंहदी संगीत, शादी, रिसेप्शन पार्टी। इतने सारे मौके हैं एक बार तो साड़ी पहनना बनता है । अगर आप भी किसी फैमिली वैडिंग के लिए साड़ी लुक ढूंढ रही हैं तो देखें हमारा ये पोस्ट।

लुक 1 – पिंक हमेशा ही लड़कियों का पसंदीदा रंग होता है। गुलाबी रंग में हर लड़की के चेहरे का ग्लो देखने लायक होता है। पिंक कलर के साथ आपको न तो हैवी मेकअप की ज़रूरत पड़ती है और न ही बहुत हैवी ज्वेलरी की। खुले बाल, लाइट मेकअप, ग्लॉसी लिप्स, पिंक चीक्स। बस इस लुक को कॉपी कीजिए और हो जाइये तैयार दोस्त के रोका पार्टी में लाइमलाइट पाने के लिए।

लुक 2 – अगर दोस्त की रोका सेरेमनी दिन के वक़्त की है तो आप कटरीना कैफ का ये लुक 2 भी कॉपी कर सकती हैं। हल्का आसमानी रंग और आई कैची मेकअप।

लुक 3 – कटरीना कैफ का ये साड़ी लुक इस वक़्त सबसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। अट्रेक्टिव डिज़ाइनर ब्लॉउस इस साड़ी को और भी क्लासी बना रहा है।

सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियां भी आज कल खूब चलन में हैं। इस तरह की साड़ी के साथ सफ़ेद मोती वाला ये ट्रेडिशनल नैकलेस एक अच्छा एक्सपेरिमेंट है।

कटरीना का ये लुक 5 गवाह है कि गोटा पट्टी वर्क की साड़ी का चलन कभी पुराना नहीं हो सकता।

 

 

 

 

 

 

Previous articleतापसी पन्नू की ट्रैवल डायरी का एक मिजाज
Next articleDivya Dutta launch her second book ‘The Stars In My Sky’