Home Fashion City-Trend Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर जरूर ट्राई करें ये फैशन ट्रेंड्स

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर जरूर ट्राई करें ये फैशन ट्रेंड्स

Bollywood Diva Kiara Advani roped in As Brand Ambassador for Senco Gold & Diamonds
Bollywood Diva Kiara Advani roped in As Brand Ambassador for Senco Gold & Diamonds

करवाचौथ का त्योहर सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। श्रृंगार में सबसे जरूरी होता है उनका आउटफिट। करवाचौथ के मौके पर महिलाएं एक से बढ़कर एक साड़ी, सूट, लहंगा कैरी करना पसंद करती हैं, ताकि सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक जाएं। इस करवाचौथ अगर आप भी फैशनेबल लुक में नजर आना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स…

1. प्रिंटेड लहंगा

इन दिनों बॉलीवुड दीवाज के बीच प्रिंट वाले लहंगे का ट्रेंड हैं। ये लहंगा करवाचौथ के मौके पर ट्राई किया जाए तो ये न सिर्फ ट्रेंडी लुक देगा बल्कि सबका ध्यान भी आपकी ओर खींचेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

2. अनारकली सूट
सिर्फ साड़ी ही क्यों करवाचौथ के मौके पर सोनम की तरह अनारकली सूट को हैवी जूलरी के साथ कैरी करना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

3. मिक्स, मैच फ्लोरल साड़ी
सारा अली खान की तरह करवाचौथ के खास मौके पर आप मिक्स, मैच फ्लोरल साड़ी ट्राई कर सकती हैं। सारा अली खान ने जो पिंक कलर की साड़ी पहनी है, उसमें लाल-पीले और नीले रंग से फूलों की बेल-चिड़िया, हॉर्न ओके, ठंड रख, ट्रक-साइकिल, चश्मा-चाय, छोटी-छोटी पत्ती बनी है, जो इन दिनों ट्रेंड में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

4. सीक्विन्स साड़ी
इन दिनों सीक्विन्स साड़ी भी सबसे अधिक ट्रेंड में हैं। पार्टी, फेस्टिवल लुक के लिए सीक्विन्स साड़ी परफेक्ट मानी जाती है। वैसे आप करवा चौथ के मौके पर भी इसे कैरी कर सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

5. ग्लिटर साड़ी
रेड, पिंक और ड्राक शेड्स को पहनने से बचने वाली महिलाओं के लिए ग्लिटर साड़ी एक अच्छा ऑप्शन है। फैशनेबल ग्लिटर साड़ी के साथ आप सिंपल ब्लाउज और हैवी मेकअप करके करवाचौथ पर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

6. लहंगा

कई लोगों को लगता है कि लहंगा सिर्फ शादियों में ही कैरी किया जा सकता है, लेकिन करवाचौथ के मौके पर प्योर ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए भी लहंगा ट्राी किया जा सकता है। लहंगा लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप कियारा की तरह स्लीवलैस ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

7. ओर्गेंजा सूट

करवाचौथ के खास मौके पर सिंपल लुक पाने के लिए और्गेंजा सूट को कैरी करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ओर्गेंजा सूट को कैरी करते वक्त ध्यान रहे कि मेकअप ज्यादा हैवी न हो।

 

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

 

A post shared by Esha Deol Takhtani (@imeshadeol)

8. ओर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा साड़ी इन दिनों ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस की ऑर्गेंजा साड़ी पहली पसंद बन गई है। उन्हें अकसर इस फैब्रिक की साड़ी में देखा जा चुका है। ऑर्गेंजा साड़ी में आपका लुक स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Picchika by Urvashi Sethi (@picchika)

9. रफल साड़ी
नवरात्रि के खास मौके पर कई स्टार्स को रफल साड़ी में स्पॉट किया जा चुका है। रफल साड़ी को करवाचौथ के खास मौके पर कैरी करने से ये आपके लुक को अट्रैकटिव बनाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by House of Masaba (@houseofmasaba)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amruta Khanvilkar (@amrutakhanvilkar)

Previous articleपोस्टमास्टर जनरल स्वाति पाण्डेय ने भारतीय डाक का डिजिटली ऐप लांच किया
Next articleOnline Shopping Offers : फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग में मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स